छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में 15 लोगों की गई जान

National Rain Alert: देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में झारखंड को छोड़कर देश के सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR और दक्षिणी राज्य केरल के 6 जिलों में सुबह से ही बारिश जारी है। दिल्ली में बारिश से जगह-जगह जाम लग रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 6 से 7 दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- महंगाई के बीच खेत से 2.5 लाख के टमाटर चोरी, बची हुई फसल भी नष्ट कर गए आरोपी
बिहार में बीते 24 घंटों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की नदियां भी खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। पिछले हफ्ते की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई। 29 जून से 5 जुलाई के दौरान बिहार में 134 मिमी, गुजरात में 133 मिमी और उत्तर प्रदेश में 78 मिमी बारिश हुई। वहीं छत्तीसगढ़ में इस दौरान सिर्फ 36 मिमी बारिश हुई है। (National Rain Alert)
#WATCH उत्तर प्रदेश: तेज बारिश के बाद नोएडा के सेक्टर 62 इलाके में जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/EpxSuIzpSj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2023
इधर, भारी बारिश के अलर्ट के चलते कर्नाटक के ऊडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। (National Rain Alert)
महासमुंद जिले में अब तक 242.7 मिलीमीटर औसत बारिश
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2023 से अब तक 242.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक बारिश महासमुंद विकासखंड में 382.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 232.8 मिलीमीटर, पिथौरा में 231.8 मिलीमीटर, बागबाहरा विकासखंड में 216.0 मिलीमीटर और सबसे कम बारिश 150.8 मिलीमीटर बसना ब्लॉक में दर्ज की गई। 6 जुलाई को 6.4 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार बारिश में पिथौरा तहसील में 19.4 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 7.2 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 5.0 मिलीलीटर और बसना तहसील में 0.5 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है। (National Rain Alert)
धमतरी जिले में अब तक 220.6 मिलीमीटर औसत बारिश
धमतरी जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 220.6 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में आज 4.9 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई। इसमें धमतरी तहसील में 3.5 मिलीमीटर, कुरूद तहसील में 4.8, मगरलोड में 3, नगरी में 7.6, कुकरेल में 8, बेलरगांव में 7.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। (National Rain Alert)



