Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 3 नाबालिग समेत 12 नक्सली गिरफ्तार

Naxalite Arrested in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जवानों ने 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक समेत अन्य सामाग्री बरामद की गई है। जवानों ने दरभा छसबल कैंप में पदस्थ कंपनी कमांडर की हत्या में शामिल और बेंचरम जिओ टावर में आगजनी करने वाले 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सर्चिंग के दौरान बड़े तुंगाली के जंगल से विस्फोटक समेत 2 नक्सलियों को पकड़ा गया है। 

यह भी पढ़ें:- अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी की दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, पढ़ें पूरी खबर

इसी तरह मिरतुर थाना क्षेत्र में पाम्पलेट और बैनर-पोस्टर लगाते 3 नाबालिग समेत 6 नक्सलियों को पकड़ा गया है, जिनके पास से पाम्पलेट और बैनर बरामद किए हैं। गिरफ्तार नक्सली क्षेत्र में IED प्लांट करने, रोड काटने और बैनर-पोस्टर लगाने की घटना में शामिल थे। बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जांगला और कुटरू पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। 6 नक्सलियों की बेंचरम और बड़ेतुंगाली से गिरफ्तारी हुई है। जबकि 3 नाबालिग समेत 6 नक्सली केतुलनार और एड़समेटा के बीच नाला के पास से पकड़े गए हैं, जो लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय होकर काम कर रहे थे। (Naxalite Arrested in Bijapur)

इन नक्सलियों की हुई गिरफ्तारी

  • बोटी माड़वी, उम्र- 36 साल, इनाम – 1 लाख रुपए (जनताना सरकार अध्यक्ष, बेंचरम, 2012 से सक्रिय)
  • बदरू वाचम, उम्र- 40 साल (जनताना सरकार उपाध्यक्ष, बेंचरम, 2015 से सक्रिय)
  • मुन्ना राम पोड़ियामी, उम्र- 29 साल, इनाम – 20 हजार, (मिलिशिया सदस्य, 2015 से सक्रिय)
  • पोदिया मुड़ामी, उम्र- 30 साल (मिलिशिया सदस्य, 2005 से सक्रिय) (Naxalite Arrested in Bijapur)
  • रामलू उरसा, उम्र- 35 साल (मिलिशिया सदस्य, 2022 से सक्रिय)
  • बिज्जा उरसा, उम्र- 23 साल (मिलिशिया सदस्य, 2023 से सक्रिय)
  • सतीश मरकाम, उम्र- 25 साल (पोमरा आरपीसी सीएनएम सदस्य, 2018 से सक्रिय)
  • शांति पोटाम, उम्र- 20 साल (गंगालूर एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य, 2013 से सक्रिय)
  • रीना ओयाम, उम्र- 20 साल (गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, 2015 से सक्रिय)  (Naxalite Arrested in Bijapur)
Back to top button
error: Content is protected !!