NEET counselling delay : 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पर असर, मेरिट लिस्ट में बदलाव संभव

NEET counselling delay : काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे NEET UG 2025 के 12 लाख से अधिक छात्रों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वजह है मध्य प्रदेश के इंदौर में परीक्षा केंद्र पर आई तकनीकी गड़बड़ी, जिसके कारण 75 छात्रों की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। इस संबंध में हाईकोर्ट ने 30 जून को NTA को आदेश जारी किया है कि इन छात्रों का री-एग्जाम जल्द से जल्द आयोजित कर परिणाम घोषित किया जाए।
जानकारों के मुताबिक, री-एग्जाम और इसके बाद आने वाले रिवाइज्ड रिजल्ट की वजह से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और राज्य स्तरीय काउंसलिंग की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। फिलहाल MCC ने काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा नहीं की है।
इंदौर के जिस परीक्षा केंद्र पर यह मामला हुआ, वहां पहले ही कई छात्रों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए थे। ऐसे में जब इन 75 छात्रों का नया रिजल्ट आएगा, तो टॉपर लिस्ट और ऑल इंडिया रैंकिंग में बदलाव संभव है। कुछ ऐसे ही हालात 2024 में भी बने थे, जब 1563 छात्रों के रीएग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ था और टॉप पर केवल 17 छात्र बचे थे। (NEET counselling delay)
यह री-एग्जाम केवल उन्हीं छात्रों के लिए होगा, जिन्होंने 3 जून 2025 से पहले कोर्ट में याचिका दायर की थी। छात्रों ने शिकायत की थी कि 4 मई को परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से उनकी परफॉर्मेंस प्रभावित हुई। हाईकोर्ट के जज ने सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम की लाइट बंद करवाकर स्वयं पेपर की समीक्षा की थी, ताकि स्थिति का सही आकलन किया जा सके। (NEET counselling delay)
इस साल पहली बार NTA ने सरकारी स्कूलों को एग्जाम सेंटर बनाया था, जहां पावर बैकअप की कमी देखने को मिली। पहले तक NEET परीक्षा आमतौर पर प्राइवेट स्कूलों और लैब्स में कराई जाती थी। (NEET counselling delay)
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड वृद्धि, CM साय ने टैक्स चोरी पर सख्ती के दिए निर्देश



