Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

लापरवाही पड़ रही है भारी, जिलें में पुनः कंटेंनमेन्ट जोन घोषित, एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना से संक्रमित

बलौदाबाजार : जिलें में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गयी है। जिसमें विकासखंड भाटापारा अंतर्गत 7 एवं सिमगा में 1 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है। संभावित तीसरे लहर के आशंकाओ के बीच इस तरह की लापरवाही कही भारी ना पड़ जाए।

यह भी पढ़ें : यात्रियों के लिए गुड न्यूज: स्पेशल ट्रेन और स्पेशल किराया खत्म, अब पहले की तरह होगा सफर, रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला

भाटापारा नगर के संत रविदास वार्ड के रहनें वाले एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए है। वे सभी कुछ दिन पूर्व सपरिवार गंगरेल बांध घूमने गए थे। वहां से आने के बाद सभी को सर्दी खांसी हो गया था। उन्होंने तत्काल राहत नही मिलनें पर कोविड का टेस्ट कराया जिसमें सभी पॉजिटिव पाया गया। सभी होम आइसोलेशन में है। जिसमें से 1 को दोनों डोज एवं 4 को सिंगल डोज वैक्सीन लग चुका। स्थिति को देखते हुए आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने भाटापारा नगर में संत रविदास वार्ड को कंटेन्टमेन्ट जोन घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल – डीजल, सरसों के तेल के बाद सस्ती हुई दाल, जानें दाल की कीमत

साथ ही मास्क नही पहनने पर कड़ी कार्रवाई की गई हैं। मास्क से संबंधित 26 प्रकरणों पर 25 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया हैं। पुलिस, राजस्व एवं नगरीय निकायों विभाग के सँयुक्त टीम द्वारा भाटापारा नगर में मास्क नही पहनने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी। कुल 26 व्यक्तियों पर 2500 का जुर्माना लगाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!