New electricity rates: छत्तीसगढ़ में फिर महंगी हुई बिजली, घरेलू उपभोक्ताओं को 20 पैसे प्रति यूनिट का झटका, अगस्त से असर

New electricity rates: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर झटका लगा है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दरें बढ़ा दी हैं। इसका सबसे ज्यादा असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। अब 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 3.90 रुपये की जगह 4.10 रुपये प्रति यूनिट देना होगा।
यह भी पढ़ें :- FIR against Tomar brothers: सूदखोर तोमर गैंग ने 2 लाख के बदले वसूले 30 लाख, सातवीं एफआईआर, मुख्य आरोपी अब भी फरार
बिजली कंपनियों ने दावा किया है कि उन्हें हर साल करीब 4900 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। इसी के आधार पर कंपनियों ने छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग को टैरिफ (New electricity rates) बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। आयोग ने जनसुनवाई के बाद 11 जुलाई को नई दरें घोषित कर दीं।
गौरतलब है कि जून 2024 में भी 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई थी। तब छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 4500 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला दिया था। अब 2025 के लिए 4900 करोड़ का घाटा दिखाते हुए एक बार फिर टैरिफ बढ़ा दिया गया है।
बिजली दर बढ़ाने की प्रक्रिया 20 जून से शुरू हुई थी। आयोग ने उपभोक्ताओं को सुनवाई के लिए आमंत्रित किया था। अब जुलाई में टैरिफ तय होने के बाद अगस्त महीने से बढ़ी हुई दरों के साथ बिजली बिल आने की संभावना है। (New electricity rates)
न सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं, बल्कि कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ताओं को भी बढ़े हुए चार्जेस चुकाने होंगे। बिजली कंपनियों ने यह कदम घाटा कम करने के लिए उठाया है, लेकिन आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ेगा। (New electricity rates)



