तत्काल टिकट बुकिंग में नया नियम: OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य, 1 दिसंबर से लागू

Tatkal Ticket Booking Rule Change : रायपुर। रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और टिकट प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए नियमों में संशोधन करता रहता है। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए नियम के तहत OTP (वन टाइम पासवर्ड) सत्यापन को अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2025 से लागू होगी।
यह भी पढ़े :- ठेका घोटाला: तांत्रिक केके श्रीवास्तव और बेटे के खिलाफ चार्जशीट, 441 करोड़ के लेनदेन का खुलासा
जानकारी के अनुसार, यह नियम फिलहाल मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस के लिए लागू किया गया है। रेलवे का कहना है कि तत्काल बुकिंग प्रक्रिया को और सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने तथा फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह बड़ा कदम उठाया गया है।
नियमों के अनुसार, यात्री जब तक OTP ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं करेंगे, तब तक तत्काल टिकट जारी नहीं किया जाएगा। नया सिस्टम कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर, अधिकृत एजेंटों, IRCTC वेबसाइट और IRCTC मोबाइल ऐप सभी प्लेटफॉर्मों पर लागू होगा। (Tatkal Ticket Booking Rule Change)
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी तथा यात्रियों को टिकट मिलने की निष्पक्षता बढ़ेगी। (Tatkal Ticket Booking Rule Change)
मुख्य बिंदु
- तत्काल टिकट बुकिंग में OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य
- 1 दिसंबर 2025 से लागू
- शुरुआत मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस में
- नियम PRS काउंटर, एजेंट सहित IRCTC ऑनलाइन पर भी लागू
- उद्देश्य: सुरक्षा, पारदर्शिता और फर्जी बुकिंग पर रोक



