Bihar Exit Poll Result 2025: बिहार में नीतीश कुमार हैं…! एग्जिट पोल में NDA की बल्ले-बल्ले, महागठबंधन की उम्मीदें भी बरकरार

Bihar Exit Poll Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स (Bihar Exit Poll Result 2025) के नतीजे सामने आ गए हैं। ज़्यादातर सर्वेक्षणों में एनडीए (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिलने का संकेत मिला है।
यह भी पढ़े :- Investor Connect in Ahmedabad : अहमदाबाद में छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा निवेश प्रस्ताव
“पोल ऑफ पोल्स” (Bihar Exit Poll Result 2025) के अनुसार बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार लौट सकती है। औसतन एनडीए को 131 से 157 सीटें, महागठबंधन को 80 से 93 सीटें और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
बिहार में फिर लौटेगी नीतीश सरकार?
राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में संपन्न हुआ। वोटिंग के बाद सामने आए 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता अब भी कायम है। MATRIZE–IANS के सर्वे के अनुसार एनडीए को 147–167 सीटें, महागठबंधन को 70–90 सीटें, जबकि अन्य को 2–6 सीटें मिलने का अनुमान है।

NDA की पार्टियों का अनुमानित प्रदर्शन
POLSTRAT के आंकड़ों के अनुसार-
- भाजपा (BJP): 68–72 सीटें
- जेडीयू (JDU): 55–60 सीटें
- एलजेपी (रामविलास): 9–12 सीटें
- हम (HAM): 1–2 सीटें
- आरएलएम: 0–2 सीटें
यह अनुमान दर्शाता है कि बीजेपी और जेडीयू गठबंधन मिलकर एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकते हैं।
महागठबंधन को झटका, लेकिन उम्मीदें बरकरार
विपक्षी महागठबंधन ने बेरोजगारी, महंगाई और किसान मुद्दों को चुनाव का मुख्य केंद्र बनाया था। हालांकि, एग्जिट पोल के मुताबिक उसका असर वोट में पूरी तरह नहीं दिखा।
फिर भी तेजस्वी यादव की जनसभाओं में उमड़ी भीड़ और युवाओं में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए विपक्ष ने 14 नवंबर को होने वाली मतगणना से पहले उम्मीदें छोड़ी नहीं हैं।
एक सर्वे में महागठबंधन की सरकार का दावा
बाकी सभी एग्जिट पोल्स के विपरीत, Journo Mirror के सर्वे में महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे के अनुसार, एनडीए को 100–110 सीटें, महागठबंधन को 80–93 सीटें, और अन्य को 3–6 सीटें मिलने की संभावना है।
14 नवंबर को साफ़ होगी तस्वीर
एग्जिट पोल्स ने जहां एनडीए खेमे में उत्साह भर दिया है, वहीं विपक्ष भी नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
अंतिम फैसला 14 नवंबर को मतगणना के दिन सामने आएगा, जब यह तय होगा कि बिहार की सत्ता पर नीतीश कुमार की पकड़ कायम रहती है या मतदाताओं ने कोई नया फैसला सुनाया है।



