Google Analytics —— Meta Pixel

Nobel Prize 2024: अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, डेरोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन, रॉबिन्सन को दिया गया सम्मान

Nobel Prize 2024: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस बार डैरोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2024 ) दिया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रों के बीच समृद्धि में अंतर पर रिसर्च के लिए दिया जाता है। इस बीच नोबेल पुरस्कार समिति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि संस्थाओं के गठन और परिवर्तन की परिस्थितियों को समझाने के लिए पुरस्कार विजेताओं का मॉडल तीन फैक्‍टर पर आधारित है। इसमें पहला है संसाधनों के बंटवारे और समाज में निर्णय लेने की शक्ति को लेकर संघर्ष।

यह भी पढ़े :- CGPSC 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 का साक्षात्कार कार्यक्रम किया स्थगित, पढ़े पूरी खबर

नोबेल पुरस्कार समिति क्या बताया

वहीं सम‍ित‍ि ने दूसरा फैक्टर बताया कि जनता को कभी-कभी सत्ता का इस्तेमाल करने का अवसर मिलता है। वे संगठित होकर और शासक वर्ग को धमकी देकर ऐसा कर सकते हैं। इसलिए समाज में सत्ता केवल निर्णय लेने की शक्ति से कहीं अधिक है। तीसरा फैक्टर प्रतिबद्धता की समस्या, जिसका मतलब है कि अभिजात वर्ग के पास जनता को निर्णय लेने की शक्ति सौंपने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

अमेरिकी यूनिवर्सिटी में करते हैं रिसर्च

स्टॉकहोम में सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसमोग्लू और जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करते हैं। वहीं रॉबिन्सन, शिकागो विश्वविद्यालय में अपना रिसर्च करते हैं। (Nobel Prize 2024)

इन्हें मिल चुका है इस साल का नोबेल पुरस्कार

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई, जब अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई. मंगलवार को जॉन होपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई. बुधवार को डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी. इस वर्ष साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग के नाम का ऐलान गुरुवार को किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!