10 BLO को नोटिस जारी, कई मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई

Notice to BLO: जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत BLO को निर्देशिन के बावजूद भी 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किए जाने पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 BLO को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें:- कलेक्टर ने 9 अधिकारी-कर्मचारी को किया बर्खास्त, इस वजह से हुई कार्रवाई

एसडीएम (राजस्व) औक निर्वा. रजि. अधिकारी अकलतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोचन सिंह राज, बी.एल.ओ. भाग संख्या 155, अकलतरा 3, मो. आदम कुरैशी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 161 अकलतरा 9, अमित कुमार धीवर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 162 अकलतरा 10, राजेन्द्र कुमार कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 163, अकलतरा – 11, कृष्णपाल सिंह, बी.एल.ओ. भाग संख्या 172 कल्याणपुर , दिनेश कुमार राज बी.एल.ओ. भाग संख्या 196 अमोरा, गणेश निर्मलकर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 197 आरसमेटा,सच्चिदानंद कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 199 सोनसरी, अमित कुमार माथुर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 200 सोनसरी -2 औररामशरण सिंगसर्वा, बी.एल.ओ. भाग संख्या 212 पकरिया को 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। (Notice to BLO)

7 मेडिकल स्टोर के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग जिले के 7 मेडिकल स्टोर को 3 से 10 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही भारत मेडिकल कसारिडीह का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। ये कार्रवाई मन प्रभावी औषधियों के अवैध रूप से क्रय-विक्रय पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश में संपन्न हुई है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खाद्य समेत औषधि विभाग के उप संचालक के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम का गठन किया गया। बीते दिनों से किए जा रहे निरीक्षण में 8 फर्मों द्वारा मन प्रभावी औषधियों का अवैध रूप से क्रय-विक्रय किया जाना पाया गया। (Notice to BLO)

अनियमितता की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई

अनियमितता की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की गई। इनके अलावा भी चार प्रमुख फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खुर्सीपार क्षेत्र में कुल 14 मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया, जिसमें 10 मेडिकल स्टोर बंद पाए गए और 04 मेडिकल स्टोर खुले पाए गए , जिसमें सरदार मेडिकल और श्री राम मेडिकल स्टोर द्वारा औषधियों के क्रय विक्रय दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस की अनुशंसा की गई। कार्रवाई में क्षेत्र के पुलिस बल का भी सहयोग प्राप्त हुआ और प्रशासन ने इस प्रकार की लापरवाही के खिलाफ आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रखे जाने की बात कही है। (Notice to BLO)

Related Articles

Back to top button