कुनकुरी, मनोरा और दुलदुला BEO को नोटिस जारी, इस वजह से लिया गया एक्शन

Notice to Three BEO: आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए मतदान दलों के गठन समेत PPES सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों की डाटा एंट्री का काम जल्द पूरा कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना है, लेकिन PPES एंट्री कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण कुनकुरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस. आ र. साव, मनोरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल और दुलदुला विकासखंड शिक्षा अधिकारी मार्टिन खलखो को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें:- छात्रावास अधीक्षक के इतने पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत 15 मई 2023 तक कुल 1036 कर्मचारियों में से 592 कर्मचारियों की ही एंट्री कार्य किया गया है। अब तक 444 कर्मचारियों की डेटाबेस में एंट्री शेष है। इसी तरह मनोरा विकासखंड अंतर्गत 15 मई 2023 तक कुल  816 कर्मचारियों में से 295 कर्मचारियों का ही एंट्री कार्य किया गया है। जबकि अब तक 521 कर्मचारियों का डेटाबेस में एंट्री के लिए शेष है। दुलदुला विकासखंड अंतर्गत 15 मई 2023 तक कुल 714 कर्मचारियों में से 290 कर्मचारियों का ही एंट्री कार्य किया गया है।   अब तक 424 कर्मचारियों का डेटाबेस में एंट्री के लिए शेष है। (Notice to Three BEO)

इस तरह PPES एंट्री कार्य में रूचि नहीं लिया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने BEO के इन लापरवाह रवैये को देखते हुए कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि ये शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही का द्योतक है। BEO कुनकुरी, मनोरा और दुलदुला कृत्य के लिए 03 दिवस के अंदर खुद उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय कार्रवाई के लिए प्रस्तावित करने की बात कही है। (Notice to Three BEO)

जुर्माना और सील बंद की कार्रवाई

वही राजस्व और नगर पंचायत कुनकुरी के टीम के द्वारा अभियान चलाकर नगरीय क्षेत्र के दुकान के बाहर सामान निकाल कर रखने वाले दुकानदारों पर चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है और दुकानदारों को टीम द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया जा रहा है कि दुकान के बाहर सामान न रखें। दुकान के बाहर सामान रखे पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी इसके लिए दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।

सफेद लाइन के बाहर समान पाए जाने पर सामान जब्ती

कुनकुरी नगर पंचायत CMO पुष्पा खलखो ने बताया कि दुकान के बाहार समान रखने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और सड़क बाधित होता है। इसके लिए दुकान के बहार सफेद लाइन खीचा गया है और दुकानदारों को हिदायत दी जा रही है कि दुकान के बहार किसी भी स्थिति में समान न रखें। निरीक्षण के दौरान लाइन के बहार समान पाए जाने पर समान जब्ती के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा और सील बंद की कार्रवाई भी की जाएगी। (Notice to Three BEO)

Related Articles

Back to top button