OBC की बल्ले-बल्ले… शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में मिलेगा 42% आरक्षण, पढ़े पूरी खबर

Telangana OBC Reservation : तेलंगाना सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ऐलान किया है कि राज्य में शिक्षा, नौकरियों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में ओबीसी आबादी के लिए 42% आरक्षण (Telangana OBC Reservation) होगा. इसको लेकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक पोस्ट में कहा है कि तेलंगाना को देश में सामाजिक क्रांति का नेतृत्व करने पर गर्व है.
पिछड़े समूहों की सबसे लंबे समय से लंबित मांग
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने एक्स पर लिखा, ‘तेलंगाना को भारत में सामाजिक क्रांति का नेतृत्व करने पर गर्व है। यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि भारतीय स्वतंत्रता के बाद से पिछड़े समूहों की सबसे लंबे समय से लंबित मांग, पिछड़ी जातियों से संबंधित हमारे भाइयों और बहनों की आधिकारिक जनगणना में गिनती और मान्यता प्राप्त होने की इच्छा आखिरकार पूरी हो गई है।’
तेलंगाना में ओबीसी की आबादी 56.36 प्रतिशत
इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज तेलंगाना विधानसभा के नेता और मुख्यमंत्री के रूप में मैं गंभीरता से घोषणा करता हूं कि हमारे लोगों के सबसे वैज्ञानिक, व्यवस्थित रूप से कठोर और कठिन प्रयासों के आधार पर हम कह सकते हैं कि तेलंगाना में ओबीसी की आबादी 56.36 प्रतिशत है।
हर कोई बने इस ऐतिहासिक कदम का चैंपियन
सीएम ने कहा, ‘अब हम जीवन के सभी क्षेत्रों – शिक्षा, नौकरी और रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में इस समूह के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का संकल्प ले रहे हैं। इतिहास के सही पक्ष पर रहें और हम में से हर कोई इस ऐतिहासिक कदम का चैंपियन बने। (Telangana OBC Reservation)




