Google Analytics —— Meta Pixel

अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक

October Bank Holiday 2024: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर 2024 में देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 15 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा अक्टूबर में कई अन्य छुट्टियों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार (दूसरे और चौथे शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:- पितरों के अच्छे कामों को आगे ले जाकर उन्हें दें सच्ची श्रद्धांजलि- मुख्यमंत्री साय

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 अक्टूबर को दशहरे पर ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आप छुट्टियों की जानकारी लेकर पहले ही बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। RBI के मुताबिक इस महीने में देशभर में बैंक 15 दिन बंद रहने वाले हैं। अगर बैंक हॉलिडे के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। (October Bank Holiday 2024)

मोबाइल बैंकिंग से घर बैठे करें काम

आज कल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है। आप ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। अक्टूबर 2024 में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भी बंद रहेगा। (October Bank Holiday 2024)

RBI पहले ही जारी कर देती है लिस्ट

बता दें कि बैंक में हर महीने छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी जाती है। बता दें कि कई राज्यों के बैंकों में समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां मिलेगी। RBI ने क्षेत्रीय छुट्टियों और कैलेंडर के आधार पर बैंकों के लिए कई छुट्टियां रखी हैं। अक्टूबर की बात करें तो इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं।  बैंकों की छुट्टियां जनने के लिए इस पर करें क्लिक। (October Bank Holiday 2024)

तारीख  बंद रहने का कारण  कहां-कहां बैंक बंद 
1 अक्टूबर विधानसभा चुनाव जम्मू और कश्मीर
2 अक्टूबर गांधी जयंती सभी जगह
3 अक्टूबर नवरात्रि प्रारंभ जयपुर
6 अक्टूबर रविवार सभी जगह
10 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता
11 अक्टूबर दशहरा (महाष्टमीय महानवमी) बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, रांची समेत कई शहर
12 अक्टूबर दूसरा शनिवार  सभी जगह
13 अक्टूबर रविवार सभी जगह
14 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसैन) गंगटोक
16 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा अगरतला और कोलकाता
17 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती और काति बिहू बेंगलुरु, गुवाहाटी और शिमला
20 अक्टूबर रविवार सभी जगह
26 अक्टूबर चौथा शनिवार सभी जगह
27 अक्टूबर रविवार सभी जगह
31 अक्टूबर दीपावली सभी जगह
Back to top button
error: Content is protected !!