Google Analytics —— Meta Pixel

Diwali 2025: दिवाली पर शिव जी को चढ़ाएं ये 5 चीजें, महादेव की कृपा से बनेंगे सभी बिगड़े काम

Diwali 2025/ पंडित यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य : देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दीपावली (Diwali 2025) मनाई जाती है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। घर के कोने-कोने को मिट्टी के दीयों से रोशन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन करने से जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है।

यह भी पढ़े :- Jaisalmer Bus Fire: एसी स्लीपर बस बनी मौत का फंदा, 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली पर भगवान शिव की पूजा भी अत्यंत फलदायी मानी जाती है? कहा जाता है कि इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन के सभी बाधाएं दूर होती हैं और बिगड़े काम भी बन जाते हैं।

कब है दिवाली? (Diwali 2025 )

इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को शाम 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। इसलिए दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा।

दिवाली के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

सफेद फूल
दिवाली के दिन शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

कच्चे चावल (अक्षत)
शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और धनलाभ के योग बनते हैं।

गंगा जल और दूध
गंगा जल और दूध से अभिषेक करने से मन की शांति और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

गेहूं
दिवाली के दिन शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से संतान सुख प्राप्त होता है। यह उपाय परिवार में स्थिरता और समृद्धि लाता है।

बिल्व पत्र (बेलपत्र)
बेलपत्र शिव जी को अत्यंत प्रिय है। इसे चढ़ाने से पापों का क्षय होता है और महादेव का आशीर्वाद मिलता है।

दिवाली का महत्व

दिवाली की रात दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण प्रकाशमय हो जाता है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की, और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। इस दिन किए गए पूजन और उपायों से घर में धन, सौभाग्य और सुख-समृद्धि का वास होता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और अध्ययन हेतु है। इसमें दी गई बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं व अन्य स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति अनुसार बदल सकती है। पाठक इसे अपने विवेक व श्रद्धा से ग्रहण करें और आवश्यक होने पर विद्वानों/गुरुजनों से परामर्श लें।

Back to top button
error: Content is protected !!