विराट कोहली को बदनाम करने के लिए मिले पैसों के ऑफर, जर्मन मॉडल का बड़ा दावा
Virat Kohli Lizlaz Controversy : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli को लेकर जर्मन मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Lizelaj ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि विराट कोहली के खिलाफ बोलकर उन्हें बदनाम करने के लिए कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स की ओर से पैसों का ऑफर दिया गया था।
लिजलैज ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह मामला उस समय का है, जब इस साल की शुरुआत में विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक पोस्ट लाइक की थी। विराट की इस गतिविधि के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया और वह चर्चा में आ गईं। (Virat Kohli Lizlaz Controversy)
“नेगेटिव पब्लिसिटी” के लिए मिला ऑफर
लिजलैज ने कहा कि घटना के बाद देश के कई मीडिया आउटलेट्स ने उनसे संपर्क किया और विराट कोहली के खिलाफ बयान देने के लिए कहा। उनका दावा है कि उन्हें विराट की “नेगेटिव पब्लिसिटी” करने के बदले पैसे ऑफर किए गए थे, लेकिन उन्होंने सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए।
उन्होंने कहा, “विराट मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। मैं उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं बोल सकती।” लिजलैज ने यह भी बताया कि जब विराट ने उनकी इंस्टाग्राम रील लाइक की थी, तब वह काफी भावुक और हैरान हो गई थीं।
“एशिया के मेसी और रोनाल्डो हैं विराट”
इंटरव्यू के दौरान लिजलैज ने Virat Kohli की लोकप्रियता की तुलना फुटबॉल स्टार्स लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की। उन्होंने कहा कि विराट एशिया के “मेसी और रोनाल्डो” हैं और उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में जबरदस्त है।
लिजलैज के मुताबिक, विराट से जुड़ी छोटी से छोटी बात भी बड़ी खबर बन जाती है, जो उनकी लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाती है।
कौन हैं लिजलैज?
Lizelaj जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और सिंगर हैं। वह ट्रैवल व्लॉग्स भी बनाती हैं और भारतीय संस्कृति से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
भारतीय संस्कृति से प्रभावित लिजलैज भारत भी आ चुकी हैं। उन्होंने यहां के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। हाल ही में हरियाणा में आयोजित एक शादी में शामिल होने के बाद भी वह चर्चा में आई थीं। (Virat Kohli Lizlaz Controversy)
यह भी पढ़े :- सुशासन तिहार शिविर में गूंजा नवजात की पहचान का मामला, पिता का नाम दिलाने मां की गुहार



