Google Analytics —— Meta Pixel

ओमीक्रॉन वैरिएंट का खतरा, DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ाया

नई दिल्लीः कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच भारत से या भारत आने वाली अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं को लगाई गई रोक को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह रोक 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेगी। इससे पहले 15 दिसंबर से इन सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया था। हालांकि, ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर इस फैसले को वापस ले लिया गया। गुरुवार शाम डीजीसीए द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय आल कार्गो संचालन और विशेष रूप से डीजीसीए द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होंगे।

इसे भी पढ़े:500 रुपए के नोट को लेकर आ रही बड़ी खबर! ऐसे नोट हैं अमान्य? जानिए क्या है हकीकत

इस बीच केंद्र सरकार ने सिंगापुर को केंद्र सरकार ने खतरे वाली सूची से हटा दिया है। खतरे वाली सूची से आने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच समेत अतिरिक्त पाबंदियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और चीन समेत 12 देश इस सूची में आते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1468927047426707456?t=koAidpWnGIvpR5S8SGURzA&s=19

Back to top button
error: Content is protected !!