Online fraud GST misuse : कारोबारियों के जीएसटी नंबर और डॉक्यूमेंट का कर रहे दुरुपयोग, फर्जी वेबसाइट बनाकर कर रहे ठगी
Online fraud GST misuse : देश के कई शहरों में सक्रिय ऑनलाइन ठग अब रायपुर समेत अन्य जगहों के कारोबारियों के जीएसटी नंबर, मोबाइल और दुकान के पते का इस्तेमाल कर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहे हैं। ये ठग साइट्स पर कारोबारी की फर्म के नाम से 50-60% छूट पर इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान की बिक्री दिखाते हैं। ग्राहक आकर्षक ऑफर देखकर एडवांस पेमेंट कर देते हैं, लेकिन डिलिवरी नहीं होती।
यह भी पढ़ें :- Over speeding car accident : गुटखा थूकने के लिए खोला गेट, तेज रफ्तार इनोवा डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल
डिलिवरी नहीं मिलने पर जब ग्राहक साइट पर दिए गए नंबर पर कॉल करते हैं, तब असली कारोबारी को ठगी की जानकारी मिलती है। अब तक दो कारोबारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (Online fraud GST misuse)
डूमरतराई थोक बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान संचालित करने वाले चेतन्य ठक्कर को 25 अप्रैल को कॉल आया कि उन्होंने लैपटॉप का ऑर्डर दिया है और 20 हजार रुपए एडवांस भेजे हैं। जबकि चेतन्य लैपटॉप का व्यवसाय ही नहीं करते। इसके बाद कई और कॉल आए, तब उन्होंने समझा कि उनके नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाई गई है। उन्होंने पीड़ितों से मैसेज और साइट की डिटेल्स मंगवाई हैं।
इसी तरह सड्डू निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी अंकित बांगर को तब पता चला कि उनके पैन और आधार का दुरुपयोग हुआ है जब वे आयकर रिटर्न भरने गए। जांच में पता चला कि हैदराबाद में उनके दस्तावेज के आधार पर जीएसटी नंबर लिया गया और कंपनी चलाई जा रही है। डॉक्टर दीपक जायसवाल के साथ भी ऐसा ही हुआ। (Online fraud GST misuse)
साइबर एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के अनुसार, प्लेटफार्म जैसे OLX को अपने सिस्टम में AI बेस्ड वेरिफिकेशन लाना होगा ताकि फर्जी पोस्ट ब्लॉक हो सकें। वहीं, डॉक्यूमेंट दुरुपयोग के मामलों में लोग खुद भी सावधानी रखें और बिना पढ़े ओटीपी साझा न करें। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सभी शिकायतों की जांच कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। (Online fraud GST misuse)



