Google Analytics —— Meta Pixel

आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार को मिला विपक्ष का साथ, कहा- संकट की घड़ी में हम सब हैं एक

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार को विपक्ष का साथ मिल गया है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह संकट की घड़ी है। यह हमला सिर्फ कश्मीर में नहीं हुआ, जो पर्यटक वहां गए थे सिर्फ उन पर हमला नहीं हुआ, यह देश पर हमला हुआ है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा पूरे देश के पर्यटक वहां गए थे। यह देश और सरकार पर हमला है। संकट की घड़ी में हम सब एक हैं। चाहे सत्ताधारी पक्ष हो या विपक्ष हो, हम सब एकसाथ बैठकर फैसले करेंगे और हमारी यह भूमिका है कि इस संकट की घड़ी पर सरकार जो फैसला लेगी उनके साथ हम सब है।

यह भी पढ़ें:- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर भारत का बड़ा फैसला, आधी रात को पाकिस्तानी राजदूत को किया तलब, थमा दिया PNG नोट

कर्नाटक सरकार में मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए, केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हमें पाकिस्तान के खिलाफ लड़ना है। हम सभी केंद्र सरकार के साथ हैं, केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होना चाहिए। हम सब भारतीय एक साथ हैं और अगर कोई भारत के खिलाफ ऐसा करने की हिम्मत करेगा तो हम भारत की सुरक्षा के लिए साथ में लड़ेंगे। (Pahalgam Terror Attack)

ये भारत की अस्मिता पर हमला: मनोज झा

RJD नेता मनोज झा ने कहा कि सच कहूं तो मैं बोलने की स्थिति में नहीं हूं। आपने ये क्या किया है? बर्बर हिंसा, आतंकवाद। इन मासूम लोगों का क्या कसूर था? पुलवामा के बाद दूसरी ऐसी घटना है, जो रोंगटे खड़े कर देती है। भारत निशाने पर है। कोई राजनीतिक दल नहीं, कोई सरकार नहीं, ये भारत की अस्मिता पर हमला है। इसकी भरपाई की जाएगी। पूरा देश अपनी सरकार और अपनी सेनाओं के साथ है। आज कोई सवाल नहीं पूछना है। दिल नहीं कर रहा है। रोंगटे खड़े हो रहे हैं। सोच कर देखिए उन घरों पर क्या बीत रही होगी? किसी का पति, किसी का बेटा, टूरिस्ट थे, जो छुट्टी मनाने गए थे, चिराग बुझ गए। इस बर्बर हिंसा से आपको क्या हासिल होगा? (Pahalgam Terror Attack)

हम अपनी जान भी कुर्बान कर देंगे: वारिंग 

उन्होंने कहा कि आपने भारत की अखंडता पर हमला करने की कोशिश की, सुरक्षा पर हमला करने की कोशिश की, कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर हमला करने की कोशिश की है। ये मौतें जाया नहीं जाएंगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि कभी भी भारत को या सरकार को हमारी जरूरत हो तो हम अपनी जान भी कुर्बान कर देंगे, लेकिन देश को आंच नहीं आएगी। यह दिल दहला देने वाली घटना थी। पहले कभी इस प्रकार की घटना देखने को नहीं मिली। हमें उम्मीद है कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि यह एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना है। मेरी पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह सर्वदलीय बैठक बुलाए। (Pahalgam Terror Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!