‘भारत हमला करेगा’ कहने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर को ISIS-कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली
Gautam Gambhir Death Threat: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) नाम के एक मेल आईडी से जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने राजेंद्र नगर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़े :- आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार को मिला विपक्ष का साथ, कहा- संकट की घड़ी में हम सब हैं एक
यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। नवंबर 2021 में सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्हें इसी तरह का एक ईमेल मिला था। (Gautam Gambhir Death Threat)
पहलगाम हमले के बाद गंभीर ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए लिखा था कि भारत इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा. गंभीर ने लिखा था, “मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत हमला करेगा। (Gautam Gambhir Death Threat)
22 अप्रैल को पहलगाम के बाइसारन इलाके में हुए इस आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक शामिल था. हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है. हालांकि पाकिस्तान ने इस हमले से अपने हाथ झाड़ते हुए दावा किया है कि उसकी कोई भूमिका नहीं है।



