Google Analytics —— Meta Pixel

आतंकियों के खिलाफ भारत के सपोर्ट में दुनियाभर के कई नेता, ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बात

World Support to India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया के ज्यादातर देशों ने भारत के लिए अपना समर्थन जताया है। साथ ही आतंकी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के लिए संवेदना जाहिर की है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से भयभीत हूं, यह हिंसा का एक मूर्खतापूर्ण और चौंकाने वाला कृत्य है, जिसमें निर्दोष नागरिक और पर्यटक मारे गए और घायल हुए हैं। कनाडा इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें:- ‘भारत हमला करेगा’ कहने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर को ISIS-कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली

सऊदी अरब ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब ने हिंसा, उग्रवाद और नागरिकों को निशाना बनाने के सभी रूपों को अस्वीकार करने में अपने दृढ़ रुख की पुष्टि की है। सऊदी अरब पीड़ितों के परिवारों और भारत गणराज्य की सरकार और लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति भी व्यक्त करता है। सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने कहा कि कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर चर्चा की गई और महामहिम क्राउन प्रिंस ने आतंकी हमले की निंदा की और इस संबंध में भारत को हरसंभव मदद की पेशकश की। भारत और सऊदी अरब आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर सहयोग करते हैं और हम साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। (World Support to India)

बांग्लादेश ने की आतंकी हमले की निंदा

बांग्लादेश ने भी पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा कि बांग्लादेश पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करता है। बांग्लादेश आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराता है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना। नेपाल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और आतंकवाद के किसी भी और सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। पीड़ितों में एक नेपाली नागरिक की रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए निकट समन्वय स्थापित किया गया है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले में लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। नेपाली नागरिक की मौत पर उनकी हार्दिक संवेदना के लिए आभारी हूं। (World Support to India)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की PM मोदी से बात

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि कश्मीर में हुआ भयानक आतंकवादी हमला अत्यंत विनाशकारी है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों, उनके प्रियजनों और भारत के लोगों के साथ हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। (World Support to India)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दी जानकारी

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूरा समर्थन दिया। भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साथ खड़े हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी उषा भारत के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। हम सरकार और भारत के लोगों को जो भी सहायता और मदद दे सकते हैं, वह दे रहे हैं। (World Support to India)

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ: श्रीलंका

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। श्रीलंका सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और लोगों के साथ दृढ़ एकजुटता से खड़ा है। हम क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इजराइली PM नेतन्याहू ने कहा कि मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं, जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है। (World Support to India)

हम भारत के साथ हैं: रूस

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संदेश भेजा है, जिसमें कहा गया है कि पहलगाम हमले के अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी। हम भारत के साथ हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। हम सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। यूरोपीय यूनियन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शोक में डूबे हर भारतीय के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। फिर भी मैं जानती हूं कि भारत की भावना अटूट है। आप इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से खड़े रहेंगे और यूरोप आपके साथ खड़ा रहेगा। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी ने कहा कि भारत में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई लोग हताहत हुए। इटली पीड़ित परिवारों, घायलों, सरकार और सभी भारतीय लोगों के लिए अपनी संवेदना जाहिर करता है। (World Support to India)

आतंकी हमले में 26 लोगों की हुई है मौत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत में एक जघन्य हमला हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई है। हम पीड़ित परिवारों के दुख को समझते हैं और उनके लिए अपनी संवेदना जाहिर करते हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि हम पीड़ितों के लिए शोक जाहिर करते हैं। चीन इस हमले की कड़ी निंदा करता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए हमले में टूरिस्ट्स के मारे जाने से चिंतित हैं। हम मृतकों के परिवारों के लिए अपनी संवेदना जाहिर करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 26 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल है। (World Support to India)

Back to top button
error: Content is protected !!