Google Analytics —— Meta Pixel

पहलगाम हमले के बाद भारत का सख्त एक्शन: पाकिस्तान का आधिकारिक X अकाउंट भारत में बंद

India Digital strike : पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT मंत्रालय) ने Elon Musk के X प्लेटफॉर्म के कहा कि भारत में पाक सरकार के X अकाउंट को बंद कर दिया जाए. X ने भारत सरकार की इस रिक्वेस्ट पर एक्शन लेते हुए उस अकाउंट को भारत में बंद कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि पाक सरकार का X अकाउंट अब भारत में नजर नहीं आएगा.

यह भी पढ़े :-  आतंकियों के खिलाफ भारत के सपोर्ट में दुनियाभर के कई नेता, ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बात

 भारत ने सीसीएस की बैठ में उसके लिए पांच बड़े फैसले लिए. इसमें सिंधु जल संधि से लेकर अटारी बॉर्डर तक को लेकर सख्त कदम उठाए गए. इसके बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है. उसे सर्जिकल स्ट्राइक का भी डर सता रहा है. लेकिन फिलहाल भारत ने डिजिटल स्ट्राइक की है. (India Digital strike) 

यह भी पढ़े :- ‘भारत हमला करेगा’ कहने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर को ISIS-कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली

X प्लेटफॉर्म एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर है, जहां दुनियाभर के नेता और सरकारों के वेरिफाइड अकाउंट होते हैं. इन अकाउंट के जरिए वे अपने देश के फैसले और अन्य जानकारी देती हैं. भारत में ये अकाउंट ब्लॉक हो चुका है, जिसका स्क्रीनशॉट्स नीचे देख सकते हैं. (India Digital strike )

Back to top button
error: Content is protected !!