सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट से हराया

PAK Vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिताब जीतने का सपना सपना ही रह गया है। दरअसल, चेन्नई में हुए रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया है। ये टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार है। इससे पहले टीम को भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने भी हराया था। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 10वें विकेट के लिए 11 रन जोड़े। महाराज ने 48वें ओवर में मोहम्मद नवाज की बॉलिंग पर विनिंग चौका लगाया। शम्सी ने पहली पारी में 4 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में चल रही घोटालों की सरकार: रविशंकर प्रसाद
चेपॉक स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। हालांकि टीम 46.4 ओवर में 270 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बाबर आजम और सऊद शकील ने फिफ्टी लगाई। साउथ अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। ऐडन मार्करम ने 91 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान से शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। पाकिस्तान पर एक विकेट से जीत के बाद साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गया है। टीम के 6 मैचों में 5 जीत से 10 पॉइंट्स हो गए हैं। मेजबान भारत के भी 5 मैचों में 5 जीत से 10 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण साउथ अफ्रीका आगे है। दूसरी ओर 6 मैचों में 4 हार के बाद पाकिस्तान छठे नंबर पर ही है। (PAK Vs SA)
Tabraiz Shamsi weaved his magic at Chepauk and scalped four Pakistan batters 👏
It helps him win the @aramco #POTM 🎉#CWC23 | #PAKvSA pic.twitter.com/TvqSf4euSq
— ICC (@ICC) October 27, 2023
इधर, भारत के पास फिर पॉइंट्स टेबल में फिर से टॉप पर पहुंचने का मौका है। भारत का अगला और 6वां मुकाबला 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ लखनऊ में होगा, जिसमें इंग्लैंड का जीतना बहुत ज्यादा मुश्किल है। क्योंकि टीम इंडिया फॉम में चल रही है। भारत ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से एक भी मैच भारत अभी तक हारा नहीं है। पांचों मैच जीतकर टीम इंडिया 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर नंबर वन पर है। वर्ल्ड कप 2023 की अब तक की मजबूत टीम न्यूजीलैंड भी भारत को हरा नहीं सकी। ऐसे में इंग्लैंड के पास जीतने का कोई मौका दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। हार्दिक बांग्लादेश के खिलाफ 19 अक्टूबर को पुणे में खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे। चोट के चलते हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके थे। (PAK Vs SA)



