ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कराची से भागी पाकिस्तानी नौसेना, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
Operation Sindoor : भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि मई में भारतीय कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान नौसेना कराची से अपने युद्धपोत हटाकर सुरक्षित ठिकानों पर ले गई थी।
यह भी पढ़े :- Anmol News Special: ऑनलाइन ठगी का नया हथियार “डिजिटल अरेस्ट”, अनजानी कॉल से शिकार, समझदारी से बचाव
तस्वीरों में साफ दिखा कि पाकिस्तान ने अपने प्रमुख युद्धपोत या तो कराची के वाणिज्यिक टर्मिनलों में छिपाए या फिर ईरान सीमा की ओर भेज दिए। यह खुलासा पाकिस्तान के उस दावे को झूठा साबित करता है जिसमें कहा जा रहा था कि उसने भारत को करारा जवाब दिया।

कराची बेस से गायब थे युद्धपोत
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान कराची नेवल बेस से सभी बड़े युद्धपोत गायब मिले। उनकी बजाय तीन जहाज कराची के कार्गो पोर्ट पर और एक जहाज दूसरे टर्मिनल पर दिखाई दिए। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को डर था कि भारत कराची पोर्ट को निशाना बना सकता है, इसलिए उसने अपने जहाज वहां से हटा दिए।
भारत ने अरब सागर किया था सील
रिपोर्ट्स में दावा है कि भारत ने उस दौरान अरब सागर को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था। भारतीय एयरक्राफ्ट कैरियर और फ्लीट हमले के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन नौसैनिक हमला नहीं किया गया।
6-7 मई को हुए थे हमले
गौरतलब है कि 6-7 मई की रात भारत ने पीओके और पाकिस्तान के पंजाब में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। सैटेलाइट तस्वीरें 8 मई की बताई जा रही हैं, जिनमें पाकिस्तान के युद्धपोत अपने नियमित अड्डों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर छिपे दिखे।



