भिलाई में कल से पं. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
Shri Hanumant Katha : भिलाई में कल से आध्यात्मिक वातावरण बनने जा रहा है। जयंती स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा (Shri Hanumant Katha) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।
यह भी पढ़े :- साहित्य जगत शोक में: विनोद कुमार शुक्ल को मुख्यमंत्री साय की श्रद्धांजलि
हनुमंत कथा का आयोजन 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम में होगा। आयोजन अवधि के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। (Shri Hanumant Katha)
भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
25 दिसंबर से कथा समाप्ति तक जयंती स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
VIP वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था
- चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश करने वाले VIP वाहन हेलीपैड ग्राउंड में पार्क होंगे।
- पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से आने वाले VIP वाहन कला मंदिर और उसके सामने स्थित VIP पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित ट्रैफिक प्लान
रायपुर, चरौदा एवं भिलाई-3 की ओर से आने वाले वाहन
कुम्हारी → पावर हाउस चौक → पावर हाउस अंडर ब्रिज → मुर्गा चौक
➡ सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड एवं भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 में पार्किंग
बेमेतरा, धमधा एवं दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन
धमधा → धमधा नाका ओवर ब्रिज → प्रीत चौक → राजेन्द्र पार्क → वाय शेप ब्रिज → सेक्टर-09 चौक
➡ सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड या सेक्टर-10 गणेश पंडाल में पार्किंग
राजनांदगांव एवं बालोद की ओर से आने वाले श्रद्धालु
पुलगांव चौक → जेल तिराहा → डीपीएस चौक → भिलाई निवास कटिंग
➡ पोलो ग्राउंड में पार्किंग
धमतरी एवं पाटन से आने वाले वाहन
उतई → उतई तिराहा → डीपीएस चौक → भिलाई निवास कटिंग
➡ पोलो ग्राउंड पार्किंग
ऑटो और बस चालकों के लिए निर्देश
ऑटो और बस चालक श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग या सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में ही उतारेंगे। वहां से श्रद्धालु पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।
इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
- उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
- जयंती स्टेडियम कटिंग से कथा स्थल तक फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर पैदल आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा
डायवर्जन पॉइंट
भीड़ नियंत्रण और जाम से बचाव के लिए यातायात पुलिस ने
उतई तिराहा, पंथी चौक, 7/8 चौक, 2.5 मिलियन चौक और मुर्गा चौक को डायवर्जन पॉइंट बनाया है।
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, पुलिस निर्देशों का पालन करें और केवल निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।



