Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : एयर इंडिया की लापरवाही से यात्री परेशान, समय पर नहीं पहुंचते तो छूट जाती फ्लाइट

Air India : एयर इंडिया की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्रद्धानंद अग्रवाल को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से रायपुर की फ्लाइट पकड़ने के दौरान उन्हें बार-बार गलत जानकारी दी गई, जिससे उनकी फ्लाइट छूटने की नौबत आ गई। गनीमत रही कि उन्होंने फुर्ती दिखाई, वरना उन्हें बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता था।

समय पर सूचना न मिलने से बढ़ी मुश्किलें

मिली जानकारी के अनुसार, अग्रवाल अपने निजी कार्य से दिल्ली गए थे और 8 मार्च को एयर इंडिया की फ्लाइट से रायपुर लौट रहे थे। उनकी फ्लाइट का बोर्डिंग समय शाम 5:00 बजे था, इस कारण वे समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए। लेकिन एयर इंडिया के स्टाफ ने बार-बार गलत जानकारी दी।

अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने एयरलाइन के सीनियर स्टाफ से तीन बार—शाम 5:15 और 5:30 बजे तक जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें यही कहा गया कि “मुंबई की फ्लाइट के बाद आपको बुलाया जाएगा” और गेट नंबर 42 पर इंतजार करने को कहा गया।

गेट बदलने की सूचना देर से दी गई

फिर अचानक शाम 5:40 बजे उन्हें फोन कर बताया गया कि उनकी फ्लाइट गेट नंबर 60 पर खड़ी है। गेट नंबर 42 से गेट नंबर 60 तक की दूरी लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर थी। इतनी दूरी तय कर फ्लाइट तक पहुंचना किसी भी यात्री के लिए मुश्किल था। अग्रवाल किसी तरह भागते हुए वहां पहुंचे और फ्लाइट पकड़ने में सफल रहे।

अगर फ्लाइट छूट जाती तो क्या होता?

अग्रवाल का कहना है कि एयर इंडिया की इस लापरवाही के कारण उन्हें अनावश्यक तनाव झेलना पड़ा। यदि वे समय पर नहीं पहुंचते, तो फ्लाइट छूट सकती थी, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी होती। एयर इंडिया को इस तरह की लापरवाहियों पर नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि भविष्य में अन्य यात्रियों को ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

एयर इंडिया की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार यात्रियों को बोर्डिंग, सीट एलॉटमेंट और फ्लाइट टाइमिंग को लेकर असुविधा झेलनी पड़ी है।

यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने के बजाय, एयर इंडिया की अव्यवस्थित व्यवस्थाएं उन्हें परेशान कर रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि एयर इंडिया इस तरह की लापरवाहियों पर क्या कदम उठाती है या फिर यात्री भविष्य में भी इसी तरह की समस्याओं से जूझते रहेंगे?

एयर इंडिया में केंद्रीय मंत्री को मिली टूटी हुई सीट, विमान सेवा की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया की लापरवाही का एक और मामला सामने आया था। इस बार खुद केंद्रीय मंत्री को यात्रा के दौरान टूटी हुई सीट दी गई, जिससे एयरलाइन की सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। यह घटना एयर इंडिया की पहले से ही विवादों में घिरी व्यवस्थाओं पर एक और कड़ी जोड़ती है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री एक आधिकारिक दौरे के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे। लेकिन जब वे अपनी सीट पर पहुंचे, तो देखा कि उनकी सीट टूटी हुई थी और बैठने लायक नहीं थी। मंत्री को मजबूरन अपनी यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ा।

यह घटना न केवल एयर इंडिया की लचर व्यवस्था को उजागर की, बल्कि यह भी दिखाती है कि वीआईपी यात्रियों के लिए भी बेहतर सुविधाओं की कोई गारंटी नहीं है।

यात्रियों ने पहले भी खराब सीटें, एयरक्राफ्ट में तकनीकी खामियां और उड़ान में देरी को लेकर शिकायतें की हैं। कई यात्रियों का कहना है कि एयर इंडिया को अपनी सेवाओं में सुधार करने की सख्त जरूरत है, वरना यह यात्रियों का भरोसा खोती रहेगी।

एयर इंडिया पर उठ रहे सवाल

एयर इंडिया का हाल ही में टाटा ग्रुप में विलय हुआ है, जिसके बाद उम्मीद थी कि विमान सेवा में सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि अभी भी यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

Shraddhanand Agrawal

 

Shraddhanand Agrawal
फ़ाइल फोटो : व्यवसायी श्रद्धानंद अग्रवाल
Back to top button
error: Content is protected !!