पितृ पक्ष 2025: आज होगा दूसरा श्राद्ध, जानें द्वितीया तिथि का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

पंडित यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य / Pitru Paksha Second Shradh 2025: आज 9 सितंबर 2025 को पितृ पक्ष का दूसरा श्राद्ध (द्वितीया श्राद्ध) किया जाएगा। मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और वे अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। द्वितीया तिथि का श्राद्ध उन लोगों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु किसी भी मास के कृष्ण पक्ष या शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हुई हो।
यह भी पढ़े :- उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, कल देश को मिलेगा नया वाइस प्रेसिडेंट
पितृ पक्ष द्वितीया श्राद्ध का शुभ मुहूर्त
- द्वितीया तिथि प्रारंभ – 8 सितंबर, रात 9:11 बजे
- द्वितीया तिथि समाप्त – 9 सितंबर, शाम 6:28 बजे
- अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:53 से दोपहर 12:43 बजे तक
- कुतुप मुहूर्त – सुबह 11:53 से दोपहर 12:43 बजे तक
- रोहिणी मुहूर्त – दोपहर 12:43 से 01:33 बजे तक
- अपराह्न काल – दोपहर 1:33 से 4:03 बजे तक
द्वितीया श्राद्ध का महत्व और सत्तू की भूमिका
द्वितीया श्राद्ध को दूज श्राद्ध भी कहा जाता है। इस दिन सत्तू और तिल से तर्पण करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। मान्यता है कि सत्तू अर्पण करने से पितरों की तृप्ति होती है और घर-परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।
द्वितीया तिथि श्राद्ध विधि
- प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र और जनेऊ धारण करें।
- शुभ मुहूर्त में दर्भा घास उंगली में पहनें।
- तैयार किए गए पिंडों को क्रमशः पितरों को अर्पित करें।
- दक्षिण दिशा की ओर जल अर्पित करते हुए तर्पण करें।
- भगवान विष्णु और यमराज की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।
- पितरों के लिए बनाए भोजन को पहले अर्पित करें, फिर गाय, कौवे, कुत्ते और चींटियों को खिलाएं।
- अंत में ब्राह्मण भोज करवाकर दान-दक्षिणा दें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और अध्ययन हेतु है। इसमें दी गई बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं व अन्य स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति अनुसार बदल सकती है। पाठक इसे अपने विवेक व श्रद्धा से ग्रहण करें और आवश्यक होने पर विद्वानों/गुरुजनों से परामर्श लें।



