Google Analytics —— Meta Pixel

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, कल देश को मिलेगा नया वाइस प्रेसिडेंट

Vice President Election: कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले दिल्ली के नालंदा से पार्टी सांसद कौशलेंद्र कुमार के आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन भी बैठक में मौजूद रहे।राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और अन्य जेडीयू नेता भी बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी इस बैठक का हिस्सा बने। इधर, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के नेतृत्व में TDP संसदीय दल की बैठक हुई।

यह भी पढ़ें:- शासकीय प्राथमिक शाला लभांडी में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस, विश्व साक्षरता दिवस पर लिया पढ़ने-लिखने का संकल्प

विपक्ष के उम्मीदवार ने बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपील की कि सभी सांसद राष्ट्रहित में मतदान करें। इस पर सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा किसभी लोग राष्ट्रहित में रुचि ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि कल उपराष्ट्रपति का चुनाव है। जनता दल (यूनाइटेड) के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद एकत्रित हुए थे। NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन भी यहां आए थे, उनकी भी सभी लोगों से बातचीत हुई है। सभी सांसदों का मत वैध हो, इसकी तैयारी हो गई है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कल उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। हमारे सभी NDA सांसद दिल्ली आ रहे हैं, हमारे पास बहुमत है, सी.पी. राधाकृष्णन की जीत होगी। (Vice President Election)

राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे: मंत्री जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे, पूरा NDA और NDA के अलावा बहुत से लोग हमारे उम्मीदवार को वोट देंगे। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बयान पर कहा कि वे उम्मीदवार हैं, उम्मीदवार को तो अपील करनी चाहिए। चुनाव के दौरान हर कोई अपील करता है। आप कल देखेंगे, NDA को वास्तविक संख्या से ज़्यादा वोट मिलेंगे। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के आवास पर पार्टी सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव की मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए एक बैठक की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। (Vice President Election)

कृपया देश की आत्मा की बात न करें: रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं। जब कोई न्यायाधीश चुनावी अखाड़े में आता है और बड़ी-बड़ी बातें करते हैं तो सवाल उठने ही हैं। सुदर्शन रेड्डी ने बयान दिया है कि ‘देश की आत्मा को बचाने के लिए मुझे वोट दें’। उन्होंने चारा घोटाले में दोषी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। आप किस तरह के सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हैं कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल रहे हैं जो घोटाले में दोषी है? यह पाखंड है। कृपया देश की आत्मा की बात न करें। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के बयान पर कहा कि संजय राउत सुर्खियों में रहते हुए इस तरह की बातें करते हैं। (Vice President Election)

BJD ने चुनाव से बनाई दूरी

उन्होंने कहा कि अगर NDA के पास नंबर नहीं है तो उन्हें खुद उपराष्ट्रपति के चुनाव में खड़ा होना चाहिए था, क्योंकि आगे राजनीति में तो उनके लिए कोई गुंजाइश नहीं है। BJD सांसद सस्मित पात्रा ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा कि BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राजनीतिक मामलों की समिति और सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद, BJD ने फैसला किया है कि पार्टी कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी। बीजू जनता दल NDA और INDIA गठबंधन, दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी। हम ओडिशा और उसके 4.5 करोड़ लोगों के विकास और कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। (Vice President Election)

Back to top button
error: Content is protected !!