Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi Big Announcement : थोड़ी देर में बड़ा ऐलान करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi Big Announcement :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में बड़ी घोषणा करने वाले हैं. PMO ने सोमवार शाम यह जानकारी देकर हलचल मचा दी. क्‍या नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 को लागू करने से जुड़ा फैसला होगा? या मोदी किसी और बात पर देश की जनता को संबोधित करेंगे. नोटबंदी हो या एंटी सैटेलाइट मिसाइल का टेस्ट, पीएम मोदी ने स्‍क्रीन पर आकर लोगों को बार-बार चौंकाया है. मोदी सरकार के फैसलों के बारे में मीडिया को भनक नहीं लगने पाती. इस बार भी कुछ वैसा ही सस्‍पेंस बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़े :- Sashakt Nari-Viksit Bharat: पीएम मोदी ने ‘नमो ड्रोन दीदियों’ को सौंपे 1,000 ड्रोन, 8,000 करोड़ का ऋण भी दिया

PMO के इनपुट से पहले, खबर आई कि केंद्रीय गृह मंत्रालय सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2019 को नोटिफाई कर सकता है. इस कानून के जरिए पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के चलते भारत आकर बसे हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है.

Back to top button
error: Content is protected !!