Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

PM Narendra Modi : पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- एक लाख नवयुवकों को राजनीति में लाऊंगा, पढ़ें पूरी खबर

PM Narendra Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित 6700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने देश की पिछली सरकारों पर लाखों करोड़ रुपये के घोटाले करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि 10 साल पहले तक इन घोटालों की चर्चा अखबारों में छाई रहती थी, लेकिन अब उनके नेतृत्व वाली सरकार के नए कार्यकाल के सिर्फ सवा सौ दिन में ही 15 लाख करोड़ रुपये का काम शुरू होने की चर्चा हर घर में हो रही है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी जल्द होगी दूर : जायसवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम एक लाख लोगों को राजनीति में लाने जा रहे हैं, जिनका पॉलिटिकल परिवार से कोई नाता नही है. उन्होंने वाराणसी से परिवारवाद की मानसिकता को मिटाने के लिए अभियान की शुरुआत की.

प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित 6700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में विपक्षी दलों कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ”दशकों बाद बनारस के विकास के लिए इतना काम एक साथ हो रहा है, वरना काशी को तो जैसे उसके हाल पर छोड़ दिया गया था। आप 10 साल पहले की स्थिति याद करिए। बनारस को विकास के लिए तरसाया जाता था। प्रधानमंत्री ने पूछा कि जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक सरकारें चलायीं, जो लोग दिल्ली में दशकों तक सरकार में बैठे रहे, उन्होंने कभी बनारस की परवाह क्यों नहीं की?

उन्होंने दावा किया, “इसका जवाब है परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी ऐसे दलों के लिए बनारस का विकास ना पहले प्राथमिकता में था न भविष्य में कभी होगा। 

मोदी ने कहा कि आज भारत के सामने परिवारवादी राजनीति का बहुत बड़ा खतरा है और यह परिवारवादी सबसे ज्यादा नुकसान देश के युवाओं का करते हैं। प्रदानमंत्री ने कहा, “ ये कभी युवाओं को मौका देने में विश्वास नहीं करते हैं। इसलिए मैंने लाल किले से आह्वान किया है कि मैं देश के एक लाख ऐसे नौजवानों को राजनीति में लाऊंगा जिनके परिवार का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।”

उन्होंने कहा, ”यह भारत की राजनीति बदलने वाला अभियान है। यह भ्रष्टाचार और परिवारवादी मानसिकता को मिटाने का अभियान है। मैं काशी और उत्तर प्रदेश के नौजवानों से भी कहूंगा कि आप खुले मन से नई राजनीति की धुरी बनें। काशी का सांसद होने के नाते मैं यहां के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। मोदी ने देश की पिछली सरकारों पर लाखों करोड़ों रुपये के घोटाले करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि 10 साल पहले तक इन घोटालों की चर्चा अखबारों में छाई रहती थी, लेकिन अब उनके नेतृत्व वाली सरकार के नए कार्यकाल के सिर्फ सवा सौ दिन में ही 15 लाख करोड़ रुपये का काम शुरू होने की चर्चा हर घर में हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जनता पर खर्च हो, देश के विकास पर खर्च हो और पूरी ईमानदारी से खर्च हो, यह उनकी सरकार की बड़ी प्राथमिकता है। (PM Narendra Modi in Varanasi)

मोदी ने कहा, ”बीते 10 सालों में हमने देश में बुनियादी ढांचे के निर्माण का एक बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है और इस अभियान के दो सबसे बड़े लक्ष्य हैं। पहला लक्ष्य, निवेश से नागरिकों की सुविधा बढ़ाने का और दूसरा लक्ष्य निवेश से नौजवानों को नौकरी देने का। आज देश में नए-नए राजमार्ग बन रहे हैं। नए-नए मार्गों पर रेल की पटरियां बिछाई जा रही हैं, नए-नए हवाई अड्डे बन रहे हैं। (PM Narendra Modi in Varanasi)

Back to top button
error: Content is protected !!