Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया दौरा टला, ट्रंप से संभावित मुलाकात हुई स्थगित

PM Modi Malaysia Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित मलेशिया दौरा टल गया है। वे इस बार आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होंगे, बल्कि वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे। इसकी जानकारी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। इब्राहिम ने अपनी पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया। हमने भारत-मलेशिया के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसी दौरान आसियान समिट पर भी बात हुई। PM मोदी ने बताया कि वे समिट में ऑनलाइन हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें:- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सहमति के आसार, टैरिफ 50% से 15% तक घटने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक इस दौरे के टलने से मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात भी नहीं हो पाएगी। इससे पहले सितंबर में भी PM मोदी UNGA समिट में शामिल होने अमेरिका नहीं गए थे। माना जा रहा है कि अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अब तक 12 बार आसियान समिट में भाग ले चुके हैं। 2020 और 2021 में महामारी के दौरान शिखर सम्मेलन वर्चुअल आयोजित हुआ था, तब भी मोदी ने ऑनलाइन हिस्सा लिया था। इस साल आसियान समिट 26 से 28 अक्टूबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित होगा। (PM Modi Malaysia Tour)

अमेरिका ने रूस की दो बड़ी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

इधर, अमेरिका ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लूकोइल पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक यह कदम रूस की जंग के लिए मिल रही आर्थिक मदद पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। विभाग ने कहा कि रूस अब भी युद्ध समाप्त करने को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए ये सख्त कदम जरूरी थे। इस फैसले के तहत अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में आने वाली इन कंपनियों की सभी संपत्तियां और हितों को ब्लॉक कर दिया गया है। रोसनेफ्ट एक सरकारी तेल कंपनी है, जबकि लूकोइल एक निजी स्वामित्व वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी है। दोनों ही कंपनियां तेल और गैस की खोज, रिफाइनिंग, मार्केटिंग और वितरण के क्षेत्र में काम करती हैं। प्रतिबंधों के तहत इनकी 50% या उससे अधिक हिस्सेदारी वाली सभी सहायक कंपनियों पर भी प्रतिबंध लागू होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!