विजयादशमी पर PM मोदी का आह्वान, कहा- दूसरों के भरोसे न बैठें, अपने सामर्थ्य से चुनौतियों को हराएं

PM Modi on Dussehra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन के डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई देता हूं। आज भारत का कोना-कोना राममय है गांव-गांव शहर-शहर रामलीला के रास में देश डूबा हुआ है। देशभर में रामलीलाओं का मंचन प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवंत रखने की परंपरा, अत्याचार और आतंक का अंत का उद्घोष और असत्य पर सत्य सनातन की विजय का विश्वास हमारे लिए ये सिर्फ त्योहार नहीं है। ये भारत की प्राण ऊर्जा है। इस देश ने इसकी संस्कृति ने और इसके पूर्वजों ने हजारों साल से प्रभु श्रीराम की उपासना की है।
यह भी पढ़ें:- भारत-न्यूजीलैंड समझौते से भारतीयों के लिए खुलेंगे रोजगार और कारोबार के रास्ते, 5,000 वीजा का कोटा तय
उन्होंने कहा कि ये आस्था सिर्फ इसलिए नहीं है कि श्रीराम ने राक्षस राज रावण का अंत किया था। ये आस्था इसलिए भी है, क्योंकि प्रभु राम ने हमें ऐसे आदर्श दिए, जो मानवता के इतिहास में अतुलनीय है। PM मोदी ने कहा कि रामराज्य अर्थात ऐसा शासन, जहां किसी की प्रति भेदभाव न हो, जहां सबको न्याय मिले, जहां सबको सम्मान अवसर मिले, जहां सत्ता का उद्देश्य शासन करना नहीं जन कल्याण करना हो, इसलिए जनता को जनार्दन मानकर नागरिक देवो भव के मंत्र पर आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो। हमें दूसरों के भरोसे नहीं बैठना है। हमें अपना सामर्थ्य पहचानना है। (PM Modi on Dussehra)

PM मोदी ने कहा कि हमें संसाधनों पर विश्वास करना है। अपने संकल्प को शक्ति बनाना है और अपने परिश्रम से समाधान निकालना है, क्योंकि प्रभु श्रीराम ने हमें सिखाया कि रास्ते की कठिनाइयां हमारी यात्रा को रोक नहीं सकती। समुद्र सामने था, लंका दूर थी, लेकिन संकल्प अडिग था, इसलिए रामजी ने जनता की सामूहिक शक्ति को जगाया, जनभागीदारी को अपना संबल बनाया और असंभव लगने वाले लक्ष्य को संभव बनाया। यही सफलता का मूलमंत्र है। बता दें कि कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रामलीला में शामिल कलाकारों की आरती उतारी। फिर तीर चलाकर रावण दहन किया। (PM Modi on Dussehra)



