भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी पर PM मोदी बोले- साथ मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी, वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार जरूरी

PM Modi on Switzerland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलीन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच मित्रता सदियों पुरानी है और आज नवाचार, बुनियादी ढांचा समेत उन्नत तकनीक दोनों देशों की साझेदारी के मजबूत स्तंभ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों को नई गति और नई ऊंचाई देने की दिशा में कई अहम फैसले लिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रपति के व्यक्तिगत समर्थन से भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ यानी ईएफटीए देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापार समेत आर्थिक साझेदारी समझौता लागू हुआ। प्रधानमंत्री ने इसे यूरोप के किसी आर्थिक समूह के साथ भारत का पहला मुक्त व्यापार समझौता बताया।
यह भी पढ़ें:- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब भारत के साथ खड़ा था रूस: विदेश मंत्री जयशंकर
PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति गाइ पार्मेलीन के व्यक्तिगत समर्थन से हमने भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन यानी एफ्टा देशों के बीच एक ऐतिहासिक ट्रैड एंड इकनॉमिक पार्ट्नर्शिप एग्रीमेंट लागू किया। यह यूरोप के किसी भी इकोनॉमिक्स ब्लॉक के साथ भारत का पहला FTA है। यह इनवेस्टमेंट, इनोवेशन,जॉब्स और साझा समृद्धि का ऐम्बिशस ब्लूप्रिन्ट भी है। इससे हम अगले 15 सालों में भारत में 100 बिलियन डॉलर का इनवेस्टमेंट और 10 लाख डायरेक्ट जॉब्स के लक्ष्यों को साकार करेंगे। भारत और स्विट्जरलैंड की मित्रता सदियों पुरानी है। उन्नीसवीं सदी में स्वामी विवेकानंद ने स्विस आल्प्स में हिमालय की झलक देखी थी। महात्मा गांधी ने भी स्विट्जरलैंड में समय बिताया और वहां के लोगों से संवाद किया। इन ऐतिहासिक यात्राओं की स्मृतियां आज भी हमारी मित्रता में गूंजती हैं। (PM Modi on Switzerland)
कृषि, दवा और कपड़ा क्षेत्र में बढ़ेगा निर्यात: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इनोवेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नॉलजी हमारी पार्टनरशिप के मजबूत स्तंभ हैं। हम अपनी साझेदारी को एक नई गति और नई ऊंचाई देने जा रहे हैं। हमने भारत के एक्सपोर्ट का स्विट्जरलैंड में मार्केट एक्सेस बढ़ाने और दोनों देशों के बीच इनवेस्टमेंट को और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इससे भारत के ऐग्रिकल्चर, फार्मा, टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग गुड्स की स्विट्जरलैंड में निर्यात बढ़ेगी। साथ-साथ भारत के बायोटेक, लाइफ साइंसेज, बैंकिंग, इन्श्योरेन्स, फूड प्रोसेसिंग और सस्टे-निबिलिटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हम नए स्विस इनवेस्टमेंट को आकर्षित करेंगे। इन पहलों से हम साथ मिलकर पूरे विश्व के लिए ट्रस्टेड सप्लाई चेन और रिलायबल सोल्युशंस विकसित करेंगे। हमने मिलिटरी एक्सचेंज और डिफेंस प्रोडक्शन में सहयोग की नई संभावनाओं की पहचान की। नूक्लीअर एनर्जी में सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर भी सहमति बनी। (PM Modi on Switzerland)

उन्होंने कहा कि वाराणसी का रोप-वे, नोएडा का जेवर एयरपोर्ट, और पहाड़ी क्षेत्रों में रेलवे समेत टनलिंग प्रोजेक्ट्स हमारे इन्फ्रास्ट्रक्चर सहयोग के उज्ज्वल उदाहरण हैं। इस सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए आज हमने ट्रांसपोर्ट, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर एग्रीमेंट किया है। हम स्विट्जरलैंड की इंफ्रास्ट्रक्चर कम्पनीज को भारत में बड़े लेवल पर निवेश करने और कपैसिटी बिल्डिंग, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में भागीदारी के लिए आमंत्रित करते हैं। साइंस और टेक्नॉलजी सहयोग भी हमारी साझेदारी का एक मजबूत स्तम्भ है। मुझे बहुत खुशी है कि हम जल्द ही हेल्थ, क्लीन एनर्जी और स्पेस जैसे प्रायोरिटी एरिया में नए जॉइंट रिसर्च प्रॉजेक्ट लॉन्च करने जा रहे हैं। हम भारत के साइंस स्टार्ट-अप्स की कपैसिटी बिल्डिंग के लिए ज़ूरिक यूनिवर्सिटी के साथ हुए एग्रीमेंट का भी हम स्वागत करते हैं। स्विट्जरलैंड में योग और आयुर्वेद की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए हमने इन क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ़ करने पर भी सार्थक चर्चा की।
वैश्विक शांति और स्थिरता पर साथ काम करेंगे दोनों देश: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीपल-टू-पीपल टाइज हमारी पार्ट्नर्शिप की सबसे बड़ी ताकत है। आज हुए माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्ट्नर्शिप एग्रीमेंट और यंग प्रोफेशनल्स एग्रीमेंट से भारत के स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स, प्रोफेशनल्स और युवाओं के लिए स्विट्जरलैंड में कई नए अवसर खुलेंगे। भारत और स्विट्जरलैंड, दोनों डेमॉक्रैटिक वैल्यूस, रूल ऑफ लॉ, डायलॉग और डिप्लोमसी में विश्वास रखते हैं। हम ग्लोबल पीस और स्टेबिलिटी के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, भारत शांति की दिशा में किए जाने वाले हर सार्थक प्रयास का समर्थन करता रहा है। हम इस बात पर भी एकमत हैं, कि बढ़ते हुए ग्लोबल चैलेंजेस के समाधान के लिए ग्लोबल इंस्टीट्यूशन्स में रिफॉर्म अनिवार्य है। मैं स्विट्जरलैंड के प्रेसीडेंट का आभारी हूं कि वे एक बड़े बिजनेस डेलिगेशन के साथ भारत आए हैं। 7 अक्टूबर को हम उनकी उपस्थिति में भारत-एफ्टा बिजनेस लीडर्स के साथ ‘प्रॉस्पेरिटी समिट’ आयोजित करने जा रहे हैं। (PM Modi on Switzerland)
एआई के क्षेत्र में भी साझेदारी पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समिट हमारे ट्रेड और इनवेस्टमेंट पार्ट्नर्शिप के प्रॉमिस को कंक्रीट आउटकम्स में बदलने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। मैं इस समिट में भाग लेने वाले सभी बिजनेस लीडर्स को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस साल फरवरी में भारत ने विश्व की सबसे बड़ी AI समिट का आयोजन किया। अगले साल स्विट्जरलैंड ‘जिनेवा AI समिट’ के माध्यम से इस यात्रा को आगे बढ़ाएगा। जिनेवा AI समिट की सफलता के लिए मैं स्विट्जरलैंड को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि हम साथ मिलकर AI को रिस्पॉन्सिबल, इन्क्लूसिव और ह्यूमन-सेंट्रिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वक्तव्य के अंत में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति को भारत यात्रा और भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों के प्रबल समर्थक रहने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, बुनियादी ढांचा, विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग आने वाले समय में और मजबूत होगा।




