Google Analytics —— Meta Pixel

कर्नाटक दौरे के दौरान PM की सुरक्षा में चूक, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

PM Modi Security Lapse: कर्नाटक के दावणगेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक हुई, जब एक व्यक्ति ने उनके काफिले की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उस व्यक्ति को बाद में हिरासत में ले लिया। बता दें कि PM मोदी बेंगलुरु में भाजपा के विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स उनकी सुरक्षा घेरा तोड़कर PM की तरफ बढ़ने लगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दो महीने में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का ये दूसरा मामला है। इससे पहले कर्नाटक के ही हुबली इलाके में उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी। PM मोदी वहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:- भरोसे के सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त जारी, किसानों ने जताया आभार

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ है। लोग PM मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। इसी बीच एक शख्स PM मोदी तक पहुंचने की कोशिश करने लगा। उनकी गाड़ी की तरफ तेजी से दौड़ने लगा। तभी वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद भी वह प्रधानमंत्री की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहा था। (PM Modi Security Lapse)

इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर दौरे पर PM नरेंद्र मोदी की कार के नजदीक कुछ लोग आ गए थे, जिनके पास भारतीय जनता पार्टी का झंडा था। वह मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सवाल उठा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही सही लेकिन यह पीएम की कार के इतने नजदीक कैसे पहुंच गए। उस वक्त आसपास पंजाब पुलिस की सुरक्षा क्यों नहीं थी। (PM Modi Security Lapse)

वहीं साल 2022 में पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक सामने आई थी। इसकी वजह से उन्हें रैली रद्द करना पड़ा था। इसके बाद नरेंद्र मोदी बठिंडा एयरपोर्ट वापस पहुंचे तो उन्होंने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर तंज कसा। जानकारी के मुताबिक PM मोदी ने एयरपोर्ट के अधिकारियों से कहा कि अपने मुख्यमंत्री को मेरा शुक्रिया कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा पहुंच सका। उस वक्त पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। वहीं मामले में बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। (PM Modi Security Lapse)

Back to top button
error: Content is protected !!