PM नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, फिर किया सभा को संबोधित

PM Modi Somnath Pooja: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की। साथ ही उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया। वहीं चांदी के कलश से शिवजी को जल भी चढ़ाया। बता दें कि सोमनाथ द्वादश ज्योर्तिलिंग में शामिल है। PM पांच साल बाद सोमनाथ पहुंचे। इससे पहले वे 2017 में यहां आए थे। वहीं पूजा-पाठ के बाद PM मोदी ने गुजरात के वेरावल के सद्भावना मैदान पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने जय सोमनाथ के नारे से सभा की शुरुआत की। 

यह भी पढ़ें:- शिखर पर पाटन के चमन, हिमाचल के माउंट फ्रेंडशिप पीक पर फहराया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का झंडा

PM नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। PM ने जनता से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि इस बार पोलिंग बूथ में सारे रिकॉर्ड तोड़ देना है। उन्होंने कहा कि सभी चुनावी पोल, आंकड़े और न्यूज चैनल बता रहे हैं कि इस बार फिर BJP जीत रही है। PM ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम इतनी दौड़-भाग क्यों करते हो। मैं उन्हें बताता हूं कि मैं इसलिए इतनी दौड़-भाग करता हूं, क्योंकि ये मेरा कर्तव्य है। आपके लिए मैं अपना कर्तव्य निभाता हूं तो आपको भी वोट देकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। (PM Modi Somnath Pooja)

सभा के दौरान PM मोदी ने कहा कि दो दशक पहले तक गुजरात कितना पिछड़ा था। समुद्र किनारे के इलाकों में सिर्फ खारा पानी था। हमारे लिए पीने का पानी तक नहीं था। लेकिन, आज गुजरात कहां है, इसे पूरी दुनिया देख रही है। आज समुद्र किनारे का यह एरिया पूरी दुनिया में चमक रहा है। वहीं PM नरेंद्र मोदी शनिवार को देर शाम दमण से वापी तक रोड शो किया। वलसाड में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद सामूहिक विवाह में शामिल हुए। (PM Modi Somnath Pooja)

PM मोदी ने शनिवार को कहा कि देश में गुजरात और गुजरातियों को बदनाम करने के लिए गिरोह एक्टिव हो रहे हैं। हमें इससे सावधान रहने की जरूरत हैं। गुजराती जहां भी गए, वे दूध में शक्कर की तरह घुल गए। जो भी गुजरात में आता है हम उसे गले से लगा लेते हैं, लेकिन हम उन लोगों को कतई स्वीकार नहीं कर सकते, जो गुजरात को रिवर्स गियर में डालने की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात को बदनाम करने वाले तत्वों का यहां में कोई स्थान नहीं है। (PM Modi Somnath Pooja)

बता दें कि गुजरात में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी। जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है। यहां हर चुनाव बीजेपी की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ही रही है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हो गई है। इससे समीकरण बदलने के आसार हैं।  (PM Modi Somnath Pooja)

Related Articles

Back to top button