Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi astronaut call : शुभांशु शुक्ला से बात कर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले – “आप अंतरिक्ष में हैं लेकिन 140 करोड़ भारतीयों के दिलों में बसे हैं”

PM Modi astronaut call : नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। यह संवाद एक्सियम मिशन-4 के तहत हुआ, जिसमें शुभांशु दो दिन पहले अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। इस ऐतिहासिक संवाद का वीडियो प्रधानमंत्री कार्यालय ने शाम 5:49 बजे जारी किया। दोनों के बीच 18 मिनट 25 सेकंड तक बातचीत हुई।

बातचीत के दौरान शुभांशु ने कहा, “अंतरिक्ष से भारत बहुत भव्य नजर आता है। हम दिन में 16 बार सूर्योदय और 16 बार सूर्यास्त देखते हैं। यहां से धरती पर कोई सीमा रेखा नहीं दिखती, यह अनुभव बताता है कि हम सभी एक हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ISS में तिरंगा फहराया है, जो उनके लिए बेहद भावुक क्षण था।

यह भी पढ़ें :- APK file fraud India : APK फाइल से 1.15 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, बस्तर पुलिस ने मुंबई-जामताड़ा से मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा

भारतीय व्यंजन का स्वाद भी पहुंचा अंतरिक्ष

प्रधानमंत्री मोदी ने जब पूछा कि “क्या आप गाजर का हलवा लेकर गए थे?” तब शुभांशु ने मुस्कराते हुए कहा –
“हां, मैं गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और आमरस लेकर आया हूं। मैंने सभी एस्ट्रोनॉट्स को खिलाया और सभी को यह बहुत पसंद आया।”

शुभांशु का सफर, पूरे देश की प्रेरणा

प्रधानमंत्री ने कहा, “आप भले ही अंतरिक्ष में हों, लेकिन आप 140 करोड़ भारतीयों के सबसे करीब हैं। आपकी यात्रा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे देश की प्रेरणा है।” (PM Modi astronaut call)

शुभांशु ने भी इस बात पर जोर दिया कि “यह केवल मेरी नहीं, भारत की यात्रा है। जो सपना मैं देख रहा हूं, वह देश का सपना है।”

ISS में 14 दिन रुककर करेंगे वैज्ञानिक प्रयोग

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर 14 दिन रहेंगे। इस दौरान वे 7 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जो भारतीय शिक्षण संस्थानों द्वारा तैयार किए गए हैं। ये प्रयोग मुख्यतः जैविक अध्ययन पर आधारित होंगे, जैसे— अंतरिक्ष में मानव शरीर पर प्रभाव। (PM Modi astronaut call)

साथ ही वे NASA के साथ 5 तकनीकी प्रयोग भी करेंगे, जिनका डेटा भारत के गगनयान मिशन को मजबूत करने में उपयोगी होगा।

“स्काई इज नेवर द लिमिट” – बच्चों को दिया संदेश

शुभांशु ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा “हमेशा याद रखें — स्काई इज नेवर द लिमिट। मन लगाकर मेहनत कीजिए और अपने देश का नाम रोशन कीजिए।”

Prime Minister Modi और शुभांशु की बातचीत के प्रमुख बिंदु:

  • गाजर का हलवा और आमरस ISS तक पहुंचा
  • पृथ्वी को देखकर सीमा रेखाएं अदृश्य महसूस हुईं
  • माइंडफुलनेस और मेडिटेशन की मदद से शांत मन बनाए रखा
  • तिरंगा ISS में खुद लगाया, भावुक अनुभव बताया
Back to top button
error: Content is protected !!