Google Analytics —— Meta Pixel

APK file fraud India : APK फाइल से 1.15 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, बस्तर पुलिस ने मुंबई-जामताड़ा से मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा

APK file fraud India : छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुंबई और झारखंड के जामताड़ा से इस गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने 5 राज्यों में मिलाकर 1.15 करोड़ रुपये की ठगी की है, जिसमें से 7 लाख रुपये की ठगी बस्तर से हुई।

कैसे हुआ खुलासा?

जनवरी 2025 में जगदलपुर के अमलेश कुमार ने बोधघाट थाने में शिकायत दी थी कि एक्सिस बैंक के कस्टमर केयर नंबर से कॉल कर लोन ऑफर किया गया। लोन में रुचि न दिखाने के बावजूद कुछ ही घंटे में उनके अकाउंट से लगभग 7.33 लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक स्टेटमेंट जांचने पर पता चला कि उनके मेल आईडी को हैक कर नेट बैंकिंग के जरिए यह ट्रांजैक्शन किया गया था।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, पारदर्शिता के लिए उठाए गए कदम

पुलिस ने ऐसे पकड़ा गैंग

SP शलभ सिन्हा के निर्देशन में DSP गीतिका साहू और साइबर निरीक्षक गौरव तिवारी की टीम ने कॉल, बैंक ट्रांजैक्शन और IP डेटा को ट्रेस किया। पुलिस टीमों को मुंबई और जामताड़ा भेजा गया, जहां से कार्तिकेय राय (20) और संतोष कुमार (41) को मुंबई से और अब्दुल मजीद (45) को जामताड़ा से गिरफ्तार किया गया। (APK file fraud India)

करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफ

अब्दुल मजीद पहले से ही डकैती और धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है। जामताड़ा में उसके पास करोड़ों की संपत्ति और कई लग्जरी गाड़ियां हैं। पुलिस ने छापेमारी में पासबुक, चेकबुक, ATM कार्ड्स और 116 से ज्यादा फर्जी बैंक खातों के दस्तावेज बरामद किए हैं। (APK file fraud India)

ऐसे करते थे फ्रॉड

गिरोह अनजान नंबर से लोगों को APK फाइल भेजता था, जिसे डाउनलोड करते ही मोबाइल का पूरा कंट्रोल उनके पास चला जाता। वे OTP, SMS, मेल और बैंक ऐप्स तक एक्सेस कर लेते थे, जिससे वे आसानी से ट्रांजैक्शन कर लेते।

SP शलभ सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबर से आए APK फाइल को कभी भी न खोलें और सावधानी बरतें। (APK file fraud India)

Back to top button
error: Content is protected !!