पीएम मोदी देखेंगे विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’, पहले भी कर चुके हैं मूवी की तारीफ
THE SABARMATI REPORT : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखेंगे. पीएम मोदी पहले ही इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. फिल्म में विक्रांत मैसी प्रमुख भूमिका में हैं।
बॉक्स ऑफिस पर आई उछाल
इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। वहीं, फिल्म की रफ्तार शुक्रवार को शानदार रही। फिल्म ने 15वें दिन शुक्रवार को कमाई में तगड़ी उछाल दिखी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ‘सिनेमा लवर्स डे’ पर 2.1 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 24.1 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स के लंबित मांगों पर बनी सहमति, जल्द होगा राशि का भुगतान
पीएम मोदी ने THE SABARMATI REPORT की तारीफ
पीएम मोदी ने गोधरा कांड को दिखाने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (THE SABARMATI REPORT) फिल्म की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने लिखा- ‘ठीक कहा, यह अच्छा है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी एक ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें।’ उन्होंने यह भी कहा- ‘एक फर्जी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है। आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आएंगे।



