Google Analytics —— Meta Pixel

कोलकाता कांड को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा – महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप

Kolkata Doctor Death Case : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. इस घटना को लेकर पूरे देश में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग ममता सरकार से जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़े :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया रायपुर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय का शुभारंभ, अब मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक

वही अब (KolkataDoctorDeathCase ) इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री का भी बड़ा बयान आया है. PM मोदी ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है. शोषित कोई भी हो, वह बचना नहीं चाहिए. PM ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में यह बयान दिया हैं..

शोषित कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए
इस घटना को लेकर PM मोदी ने कहा, “महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है. शोषित कोई भी हो, वह बचना नहीं चाहिए. उसे किसी भी रूप में मदद करने वाले बचने नहीं चाहिए. अस्पताल हो, स्कूल हो, दफ्तर हो या फिर पुलिस व्यवस्था…जिस भी स्तर पर लापरवाही होती है, सबका हिसाब होना चाहिए. ऊपर से नीचे तक मैसेज एकदम साफ जाना चाहिए कि यह पाप अक्षम्य है. अरे, सरकारें आती रहेंगी जाती रहेंगी पर नारी गरिमा की रक्षा, ये समाज के रूप में भी और सरकार के रूप में…हमारा बड़ा दायित्व है. महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार कानून को भी लगातार सख्त कर रही है.

योजनाओं को क्रियान्वित करने वाले अधिकारियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूह कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकताओं को पूरा करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में मदद मिलती है. शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि मोदी जलगांव के कार्यक्रम में 2,500 करोड़ रुपये का एक ‘रिवॉल्विंग फंड’ भी जारी करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा. (KolkataDoctorDeathCase )

Back to top button
error: Content is protected !!