सुशासन दिवस पर पूरी हुई पीएम मोदी की गारंटी, किसानों के खातों में ट्रांसफर की 3700 करोड़ की बोनस राशि : विष्णुदेव साय

Bonus Amount To Farmers :  प्रदेश के किसानों के लिए सोमवार का दिन किसी त्योहार से कम नही था, क्योंकि सरकार ने उनके खाते में बोनस राशि वितरित की। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रुपए का वितरण 25 दिसंबर को किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। अटल जी का जन्मदिवस है, जिसे पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है।

सीएम साय ने किसानों के बोनस के बारे में भी संबोधन में कहा कि हम 15 साल की सरकार में 2 साल का बोनस नहीं दे पाए थे। हमने मोदी की गारंटी में इसे देने का वादा किया था, जिसे आज हमने 3700 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। किसानों के खातों में राशि पहुंच गई है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : जंगलों की कटाई की अनुमति कांग्रेस की सरकार ने दी थी : सीएम साय

प्रदेश में सबसे ज्यादा रायपुर और दुर्ग संभाग के किसान बोनस की राशि लाभान्वित होंगे। दोनों ही संभाग के किसानों ने समर्थन मूल्य पर सबसे ज्यादा धान बेचा था। 300 रुपये प्रति क्विंटल के आधार से बकाया बोनस का भुगतान किया जाएगा। (Bonus Amount To Farmers)

राज्य में नवगठित सरकार के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के दो वर्ष की धान की बकाया बोनस राशि दिए जाने का संकल्प घोषित किया गया था। भाजपा ने कांग्रेस के कर्जमाफी की घोषणा के जवाब में यह वादा किया था। इस दिन को खास बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर, जनपद स्तर एवं नगरीय निकाय स्तर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आनलाइन माध्यम से किसानों के खाते में बकाया बोनस राशि अंतरित करेंगे। (Bonus Amount To Farmers)

Related Articles

Back to top button