Google Analytics —— Meta Pixel

लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: ‘1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग’

Independence day : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए कई बड़े ऐलानों के साथ-साथ ‘शक्ति की सप्त धारा’ का आह्वान किया।

युवाओं के लिए AI स्किल और फ्री कोचिंग का उपहार

पीएम मोदी ने देश की युवा शक्ति को विकसित भारत की यात्रा का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि भारतीय युवा वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर सकें। इसके अलावा, कोचिंग व्यवस्था की प्रतिस्पर्धा और माता-पिता पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार फ्री ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क स्थापित करने जा रही है। (Independence day)

‘शक्ति की सप्त धारा’ से मिलेगा विकास को नया वेग

प्रधानमंत्री ने देश के सामने ‘शक्ति की सप्त धारा’ का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए कहा कि अगले 5-7 वर्षों में देश वह सामर्थ्य हासिल करेगा जो पिछले 5-7 दशकों में नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस शक्ति के ज़रिये भारत नई ऊंचाइयों और लक्ष्यों को प्राप्त करेगा और इसमें देश की युवा शक्ति की भागीदारी सबसे अहम होगी।

परमाणु ऊर्जा और एनर्जी सिक्योरिटी का नया लक्ष्य

ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संसद में ‘शांति एक्ट’ पास करके नए लक्ष्य तय किए गए हैं।

  • 2047 तक लक्ष्य: 100 GW न्यूक्लियर पॉवर का उत्पादन।
  • तात्कालिक लक्ष्य: इसी दशक में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू करना।

MSMEs के लिए 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA)

पीएम मोदी ने बताया कि 2014 के बाद से दुनिया के लगभग 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और व्यापार साझेदारियां फाइनल की गई हैं। उन्होंने देश के MSME सेक्टर से इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया।

MSMEs के लिए 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA)

पीएम मोदी ने बताया कि 2014 के बाद से दुनिया के लगभग 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और व्यापार साझेदारियां फाइनल की गई हैं। उन्होंने देश के MSME सेक्टर से इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया।

महिला आरक्षण और मजबूत लोकतंत्र पर ज़ोर

राजनीतिक दलों से अपील: पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण को लागू करने में सरकार की मदद करने का आग्रह किया ताकि महिलाओं को उनका पूरा हक मिल सके। (Independence day)

मजबूत लोकतंत्र: उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार, जीवंत लोकतंत्र, मजबूत न्यायपालिका और संविधान के मार्गदर्शन में भारत का प्रभाव पूरी दुनिया में बढ़ रहा है।

“2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हमारे देशवासियों के पिछले 10-12 वर्षों के सामर्थ्य पर टिका है। शताब्दी का यह एक-चौथाई हिस्सा हमारे लिए बेहद अहम है, अब हमारी रफ्तार धीमी नहीं होनी चाहिए।”

– नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

Back to top button
error: Content is protected !!