पाकिस्तानी एयरस्पेस में 46 मिनट रहा PM मोदी का विमान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप
PM Modi Plane Uses Pakistan Air Space : पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा से लौटते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 46 मिनट तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में रहा। इससे पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया की सद्भावना के बिना ही पीएम मोदी ने पोलैंड और यूक्रेन से लौटते वक्त पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। पोलैंड की एक हाई-प्रोफाइल यात्रा से लौटते समय पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के माध्यम से पीएम मोदी ने 46 मिनट की अप्रत्याशित यात्रा की।
यह भी पढ़े :- कोलकाता कांड को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा – महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप
भारतीय नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने बताया कि मोदी का विमान सुबह 10:15 बजे पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ और करीब 46 मिनट तक वहां रहा। विमान इस्लामाबाद और लाहौर के हवाई नियंत्रण क्षेत्रों से गुजरने से पहले चित्राल से गुजरा तथा आखिरकार अमृतसर के रास्ते सुबह 11:01 बजे भारत में दाखिल हुआ।
सीएए के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन की SOP के तहत उड़ान की अनुमति दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार ऐसी परिस्थितियों में अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती है। संबंधित देश के सीएए को केवल पहले से सूचित कर दिया जाता है। (PM Modi Plane Uses Pakistan Air Space)
पाकिस्तान ने 2019 से भारत के लिए बंद किया था हवाई क्षेत्र
भारत की ओर से बालाकोट में एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद से पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप लगाकर 26 फरवरी, 2019 के बाद से अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था। बाद में मार्च में इसने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खोल दिया, लेकिन इसे भारतीय उड़ानों के लिए प्रतिबंधित रखा। पाकिस्तान ने उसी वर्ष कश्मीर विवाद पर बढ़ते तनाव के बीच जर्मनी की उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने के पीएम मोदी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। इसके दो साल बाद पाकिस्तान ने भारतीय प्रधानमंत्री की नॉन-स्टॉप उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र से होकर अमेरिका जाने की अनुमति दे दी थी। (PM Modi Plane Uses Pakistan Air Space)



