भारत में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167, PM मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा

PM on Tiger Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने कर्नाटक के मैसूर पहुंचे, जहां हैट, टी-शर्ट और ट्राउजर में PM मोदी का लुक बदला हुआ नजर आया। अपने दौरे के दौरान पहले वे बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे और खुली जीप में घूमे। इसके बाद वे कर्नाटक की सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क गए और थेप्पाकडु एलिफेंट कैंप का भी दौरा किया। यहां उन्होंने एक हाथी को गन्ना भी खिलाया। इतना ही नहीं PM मोदी ने मैसूर में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने पर एक मेगा इवेंट में बाघों से जुड़े लेटेस्ट आंकड़े जारी किए और एक सिक्का भी जारी किया। उन्होंने बताया कि 2022 में देश में बाघों की संख्या 3137 हो गई है। इसके अलावा PM मोदी ने इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस यानी IBCA भी लॉन्च किया, जो दुनिया की सात बिग कैट्स को बचाने और उनके संरक्षण का काम करेगा।

यह भी पढ़ें:- वोटर आईडी कार्ड के लिए अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, फॉलो करे ये स्टेप्स

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सभी एक बेहत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बने हैं। प्रोजेक्ट टाइगर को 50 साल हो गए हैं। भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है। दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गए थे। हम शानदार चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लेकर आए। कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है। 2022 के मुताबिक बाघों की संख्या 3167 हो गई है। PM मोदी ने कहा कि देश में 10 साल में 75% बाघ बढ़े हैं। प्राकृतिक संरक्षण संस्कृति का हिस्सा है। पर्यावरण सुरक्षित तो परिवार सुरक्षित है। (PM on Tiger Project)

PM मोदी ने कहा कि जिस एलीफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर मिला है वह भी नेचर और क्रिएचर के बीच के अद्भुत संबंधों की हमारी विरासत को दर्शाती है। मेरा आग्रह है कि आप हमारे आदिवासी समाज के जीवन और परंपरा से अपने देश और समाज के लिए कुछ न कुछ लेकर जाएं। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न सिर्फ भारत के लिए बल्कि विश्व के लिए भी गर्व की बात है। भारत ने न सिर्फ बाघों का संरक्षण किया है बल्कि उन्हें फलने-फूलने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र भी दिया है। (PM on Tiger Project)

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां प्रकृति की रक्षा करना संस्कृति का हिस्सा है। यही कारण है कि विश्व के सिर्फ 2.4% भूमि क्षेत्र के साथ वन्यजीव संरक्षण में इसकी कई अनूठी उपलब्धियां हैं। भारत ज्ञात वैश्विक जैव विविधता का लगभग 8% योगदान देता है। जब कई टाइगर रिजर्व देशों में उनकी आबादी स्थिर है या आबादी घट रही है तो फिर भारत में तेजी से बढ़ क्यों रही है। इसका उत्तर है भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति और भारत के समाज में बायो डायवर्सिटी को लेकर, पर्यावरण को लेकर हमारा स्वाभाविक आग्रह। (PM on Tiger Project)

PM मोदी ने कहा कि एशियाटिक शेर रखने वाला हम दुनिया का इकलौता देश हैं। शेरों की आबादी 2015 में 525 से बढ़कर 2020 में 675 हो गई है। हमारे तेंदुए की आबादी सिर्फ चार सालों में 60% से ज्यादा हो गई है। पिछले दशक में सामुदायिक भंडार की संख्या 43 से बढ़कर 100 से ज्यादा हो गई। एक दशक में राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों की संख्या, जिनके आसपास पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र अधिसूचित किए गए थे, जो 9 से बढ़कर 468 हो गए। Big Cats की वजह से Tiger reserves पर्यटकों की संख्या बढ़ी और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। Big Cats की मौजूदगी ने हर जगह स्थानीय लोगों के जीवन और वहां की ecology पर सकारात्मक असर डाला है।
PM मोदी ने कहा कि ‘मिशन लाइफ’ यानी, लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के विजन को समझने में भी आदिवासी समाज की जीवनशैली से बहुत मदद मिलती है। इसलिए आप सबसे मेरा आग्रह है कि आदिवासी समाज के जीवन और परंपरा से कुछ न कुछ जरूर अपने देश और समाज के लिए लेकर जाएं। भारत ने Tiger को ना सिर्फ बचाया है, बल्कि उसको फलने-फूलने का एक बेहतरीन ecosystem दिया है। जिस समय हमने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं…उसी समय दुनिया की करीब-करीब 75% Tiger Population भारत में ही है। हम ecology और economy conflict नहीं मानते, बल्कि दोनों के बीच co-existence को महत्व देते हैं। Big Cats की मौजूदगी ने हर जगह स्थानीय लोगों के जीवन और वहां की ecology पर सकारात्मक असर डाला है। (PM on Tiger Project)

Related Articles

Back to top button