PM Talked Tunnel Workers: PM नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किए गए श्रमिकों से फोन पर बात की। साथ ही उनका हालचाल जाना। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- रेप के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीड़िता से की छेड़छाड़, पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिले। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है। (PM Talked Tunnel Workers)
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से टेलीफोन पर बातचीत की। pic.twitter.com/JiWZ0ROk2S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2023
पीएम श्री @narendramodi ने सिलक्यारा टनल, उत्तरकाशी से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किए गए श्रमिकों से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना।#UttarakhandTunnelRescue pic.twitter.com/HRQAg5BYBW
— BJP (@BJP4India) November 28, 2023
वहीं उत्तरकाशी सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक सुबोध कुमार वर्मा ने बताया कि हमें सुरंग पर 24 घंटों तक खान-पान और हवा से संबंधित परेशानी हुई। इसके बाद पाइप के द्वारा खाने-पीने की चीजें भेजी गई। मैं स्वस्थ हूं, कोई परेशानी नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की मेहनत थी, जिस वजह से मैं निकल पाया। (PM Talked Tunnel Workers)
#WATCH चिन्यालीसौड़, उत्तराखंड: उत्तरकाशी सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक सुबोध कुमार वर्मा ने बताया, "हमें वहां(सुरंग) पर 24 घंटों तक खान-पान और हवा से संबंधित परेशानी हुई। इसके बाद पाइप के द्वारा खाने-पीने की चीज़ें भेजी गईं… मैं स्वस्थ हूं, कोई… pic.twitter.com/Zfuj9wTOYs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2023
सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिक विश्वजीत कुमार वर्मा ने कहा कि जब मलबा गिरा तो हमें पता चल गया कि हम फंस गए हैं। सभी हमें निकालने के प्रयास में लगे रहे। हर तरह की व्यवस्था की गई। ऑक्सीजन की, खाने-पीने की व्यवस्था की गई। पहले 10-15 घंटे हमें दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में पाइप के द्वारा खाना उपलब्ध कराया गया। बाद में माइक लगाया गया था और परिवार से बात हो रही थी। अब मैं खुश हूं। उत्तराखंड के मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल सिल्क्यारा सुरंग से सुरक्षित निकाले गए मजदूरों से मुलाकात की। (PM Talked Tunnel Workers)
#WATCH चिन्यालीसौड़, उत्तराखंड: उत्तरकाशी सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक विश्वजीत कुमार वर्मा ने कहा, "जब मलबा गिरा तो हमें पता चल गया कि हम फंस गए हैं। सभी हमें निकालने के प्रयास में लगे रहे। हर तरह की व्यवस्था की गई…ऑक्सीजन की, खाने-पीने की व्यवस्था… pic.twitter.com/u6Xh6LX17U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2023