Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM स्टालिन के बेटे उदयनिधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Udhayanidhi Stalin Detained : फिल्म एक्टर तृषा कृष्णन को लेकर दिए बयान पर तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार (Udhayanidhi Stalin Detained) कर लिया गया है.

इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की सत्तारुढ़ पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने तृषा के खिलाफ विपक्ष के नेता की टिप्पणी को लेकर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

तंजावुर में TVK की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट महिला विंग की संयोजक एस. भैरवी ने तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. तमिलनाडु पुलिस ने तंजावुर में उस घर के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया था जहां DMK नेता ठहरे हुए थे.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, विपक्षी नेता स्टालिन ने तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर एक जनसभा के दौरान फिल्म अभिनेत्री को लेकर दोअर्थी बातें कही थी. जनसभा में अपने भाषण के दौरान, तमिलनाडु के विपक्ष के नेता जब भाषण दे रहे थे तो उन्हें बीच में रोक दिया गया क्योंकि भीड़ में मौजूद कुछ लोग “तृषा, तृषा” के नारे लगाने शुरू कर दिए. (Udhayanidhi Stalin Detained)

यह भी पढ़े :- RSS नेता अतुल लिमये के बयान पर सियासी बवाल, दीपके बोले- महात्मा गांधी के हत्यारों को राष्ट्र-विरोधी कहने का कोई अधिकार नहीं

Back to top button
error: Content is protected !!