धनखड़ के इस्तीफे पर सियासी संग्राम, विपक्ष बोला – “छिपाया गया असली कारण”, अमित शाह बोले….

Amit Shah on Jagdeep Dhankhar Resignation : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शाह (Amit Shah on Jagdeep Dhankhar Resignation) ने साफ किया कि धनखड़ ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह के चलते ही इस्तीफा दिया है, इसे अनावश्यक रूप से विवाद का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े :- गृहमंत्री शाह ने INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर बोला हमला, कहा- वामपंथी विचारधारा के है सुदर्शन रेड्डी
अमित शाह ने कहा -“धनखड़ जी ने उपराष्ट्रपति रहते हुए संविधान के अनुरूप बेहतरीन कार्य किया। उन्होंने केवल स्वास्थ्य कारण से इस्तीफा दिया है। किसी को भी इसमें और कारण तलाशने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।”
कब और कैसे दिया इस्तीफा?
21 जुलाई 2025 को मानसून सत्र की शुरुआत के दिन ही जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। दिनभर उन्होंने सभापति के रूप में सदन की कार्यवाही संचालित की और शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया।
विपक्ष ने उठाए सवाल
धनखड़ के इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया था कि इस्तीफे के पीछे सिर्फ स्वास्थ्य नहीं, बल्कि सरकार से मतभेद और जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार करने का मामला भी जुड़ा हुआ है। वहीं इस्तीफे के बाद से धनखड़ सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं, जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल कर रहा है। (Amit Shah on Jagdeep Dhankhar Resignation)



