कर्नाटक में सियासी भूचाल: सिद्धारमैया ने आपा खोया, ASP को मारने के लिए उठाया हाथ

Political turmoil in Karnataka : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्हें मंच पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नारायण बरमणि की ओर गुस्से में हाथ उठाते हुए देखा गया था, जिससे यह आभास हुआ कि वह उन्हें थप्पड़ मारने वाले हैं। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
यह भी पढ़े :- थोक में बदले गए रायपुर के थाना प्रभारी, SSP ने जारी किए तबादला आदेश, जानें कौन कहां तैनात हुआ
ASP नारायण बरमणि ने मांगा VRS
31 वर्षों से पुलिस सेवा में कार्यरत ASP नारायण बरमणि ने इस घटना को अपमानजनक बताते हुए सरकार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का पत्र सौंप दिया है। जबकि उनकी सेवा में अब भी चार वर्ष बाकी हैं।
सरकार की मान-मनौव्वल शुरू
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्देश पर गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर और संसदीय कार्य मंत्री एच.के. पाटिल ने नारायण बरमणि से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया है। उन्हें बेलगावी में DCP पद की पोस्टिंग का प्रस्ताव भी दिया गया है ताकि वे VRS का फैसला वापस ले लें। (Political turmoil in Karnataka)
सरकार की सफाई
गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा – “मुख्यमंत्री का कोई गलत इरादा नहीं था। हमने नारायण से बात की है और उन्हें उपयुक्त पोस्टिंग देने की बात कही है। हमें विश्वास है कि वे समझदारी से फैसला लेंगे।”
ASP नारायण बरमणि का बयान
इस घटनाक्रम के बीच ASP नारायण बरमणि ने भी सार्वजनिक बयान दिया: – “मैं हमेशा से अनुशासन का पालन करता आया हूं। मैंने सरकार को अपनी भावनाएं बता दी हैं और फिलहाल अपनी नियमित ड्यूटी पर रिपोर्ट कर चुका हूं। आगे का निर्णय सरकार को लेना है। (Political turmoil in Karnataka)



