Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर मचा सियासी बवाल, बीजेपी ने बताया राष्ट्र का अपमान

Politics on Channi Statement: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सेना का ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। ये कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती की सोच का जीता-जागता उदाहरण है। कुंठित मानसिकता से ग्रस्त, एक खास वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस बार-बार देश का, देश के जांबाज सुरक्षाबलों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है। शहीदों की कुर्बानी पर सवाल उठाना बताता है कि कांग्रेस आज भी वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की अस्मिता को दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटती है। आज भी आतंक के खिलाफ कांग्रेस निर्णायक बयान देने से घबरा रही है। 

यह भी पढ़ें:- आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं चरणजीत सिंह चन्नी के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग हमेशा देश के साथ गद्दारी करते रहे हैं। ये कभी देश के सगे नहीं हुए हैं। ये कभी चीन की भाषा बोलते हैं और जब आप सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं, तो यह स्पष्ट है कि आप पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस कभी देश के प्रति वफादार नहीं थी और कभी नहीं होगी। कांग्रेस ने फिर भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर भरोसा नहीं है और उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहिए। कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार, राहुल गांधी की यह कैसी मानसिकता है कि वे सेना, भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाते रहते हैं? पाकिस्तान खुद कह रहा है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके बहुत नुकसान पहुंचाया है। (Politics on Channi Statement)

गांधी परिवार की गंदी राजनीति: सिरसा

उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर गांधी परिवार की गंदी राजनीति और गंदी मानसिकता को दिखाया है जो हमेशा सेना पर सवाल उठाते हैं और सेनाओं का मनोबल गिराते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस जिस तरीके से बयान दे रही है वो उचित नहीं है। पहलगाम की घटना के बाद जिस तत्परता से भारत सरकार ने कार्रवाई की हैं वो ऐतिहासिक और क्रांतिकारी है। अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। कांग्रेस के नेता बार-बार सेना के मनोबल को तोड़ने का काम करते हैं, जवानों की बहादुरी को हतोत्साहित करने का काम करते हैं। वास्तविकता ये है कि इनकी नीयत में खोट है, इनके मन में पाप है। (Politics on Channi Statement)

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2019 में पुलवामा के समय भारत की सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान पर जो सर्जिकल स्ट्राइक किया था, वो गलत था, वो हुआ ही नहीं था। कांग्रेस द्वारा ये कहना कि पुलवामा के समय सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई, ये भारत की सेना और वायुसेना के मनोबल को गिराने वाला है। कांग्रेस पाकिस्तान, उसके आतंकवादियों और उसकी सेना का समर्थन करना जारी रखती है। यह कांग्रेस की कार्यप्रणाली रही है। वे बाहर से CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) और अंदर से PWC (पाकिस्तान कार्यसमिति) हैं। यह महज संयोग से कहीं अधिक है। रावलपिंडी अलायंस में प्रतिस्पर्धा चल रहा है कि पाकिस्तान में किसकी कितनी तारीफ होती है। क्या कारण है कि हर रोज कांग्रेस पार्टी का कोई न कोई नेता पाकिस्तान के हक में बयान देता है? (Politics on Channi Statement)

हरीश रावत ने किया पलटवार

वहीं संबित पात्रा के बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संबित पात्रा सत्ता में मौजूद किसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रवक्ता हैं या कुछ और ? वे भारत की सबसे पुरानी पार्टी और सबसे बड़ी संस्था की तुलना किससे कर रहे हैं? एक तरफ पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस कार्यसमिति राष्ट्रीय एकता की अगुआई कर रही है और दूसरी तरफ ये विपक्षी पार्टी के लिए ऐसी घृणित टिप्पणी कर रहे हैं। विपक्ष आतंक और पाकिस्तान के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के साथ खड़ा है। देश को एक बड़े कदम की उम्मीद है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी कांग्रेस के खिलाफ बात करके अपना अपमान ही कर रही है। देश में जो नृशंस हत्याएं हुई हैं, जिस प्रकार से निर्दोष पर्यटकों की हत्याएं हुई हैं, हम सब इस दुख की घड़ी में उन पीड़ितों के साथ हैं। हम चाहते हैं की जिन्होंने ये हत्याएं की हैं उन्हें सबक सिखाया जाए। जो भी देश की सरकार फैसला करेगी उसका कांग्रेस भी समर्थन करती है और हम भी समर्थन करते हैं। (Politics on Channi Statement)

स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री जो भी कार्रवाई करेंगे, हम और हमारी पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी। राजद नेता मनोज कुमार झा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि पहलगाम को लेकर देश अलग-अलग नहीं सोच रहा है। पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है और पूरा देश आहत भी है। वहीं JDU नेता नीरज कुमार ने खड़गे के बयान पर कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी, पहलगाम मामले पर सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने केंद्र सरकार को अधिकृत किया। राहुल गांधी कश्मीर भी गए तो फिर सवाल उठाने का औचित्य क्या है? इधर, स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने कहा कि पहलगाम में हुए दुखद हमले के बाद अपने भारतीय सहयोगी डॉ. एस जयशंकर के साथ बातचीत की। मैंने स्विट्जरलैंड की निंदा दोहराई, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और क्षेत्रीय तनाव से बचने के लिए संयम बरतने का आह्वान किया। हम बातचीत का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। (Politics on Channi Statement)

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने की मांग

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं है, यह भारत पर हमला है। सरकार को 140 करोड़ भारतीयों और सभी राजनीतिक दलों का समर्थन है। राहुल गांधी और खरगे जी ने कहा है कि हम संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ हैं, लेकिन उन्हें आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। भारत सरकार के पास जितने भी संसाधन हैं, उन्हें जुटाकर ऐसा जवाब देना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटना कभी न हो। उन्हें बेहतर पता है कि क्या करना है, क्योंकि उनके पास सभी खुफिया जानकारी और संसाधन हैं। उन्हें संकोच नहीं करना चाहिए, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हमने मांग की है कि संसद का सत्र बुलाया जाए, ताकि देश में एकता दुनिया के सामने प्रदर्शित हो सके। प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए। हम आज भी सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि सरकार संकोच न करे। उन्हें जो भी कदम उठाने हैं, वे उठाएं, हम उनके साथ खड़े हैं। (Politics on Channi Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!