Poonch LOC infiltration: पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन शिवशक्ति में हथियार बरामद

Poonch LOC infiltration: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन इलाके में जवानों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद ऑपरेशन ‘शिवशक्ति’ के तहत एनकाउंटर शुरू हुआ, जिसमें दोनों आतंकी मारे गए।
यह भी पढ़ें :- गुजरात ATS को बड़ी सफलता: बेंगलुरु से अलकायदा से जुड़ी महिला गिरफ्तार
सेना ने मौके से तीन हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।
यह पिछले तीन दिनों में सेना का दूसरा बड़ा एनकाउंटर है। इससे पहले 28 जुलाई को श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ‘महादेव’ चलाकर तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी सुलेमान भी शामिल था। अन्य दो की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई।
अमेरिकी हथियारों से लैस थे आतंकी
हरवान मुठभेड़ के दौरान आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47 राइफलें, 17 अन्य हथियार और कई ग्रेनेड मिले। सुरक्षाबलों ने एडवांस गैजेट्स की मदद से आतंकियों की लोकेशन ट्रेस की और कार्रवाई को अंजाम दिया। (Poonch LOC infiltration)
पहलगाम हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे
22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत और 16 के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई थी। आतंकियों ने धर्म के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाया था। हमले के बाद अनंतनाग पुलिस ने तीन आतंकियों के स्केच जारी किए—आदिल हुसैन ठोकर, सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। इनमें से मूसा नामक आतंकी पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप का पूर्व कमांडो बताया गया है। (Poonch LOC infiltration)
इन तीनों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि NIA द्वारा गिरफ्तार दो आरोपियों ने इन्हीं आतंकियों के नाम उजागर किए या किसी और के।(Poonch LOC infiltration)



