आज कोंडागांव दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, आदिवासियों को बड़ी सौगात देंगे केंद्रीय कृषि मंत्री मुंडा

Jungle Jatra 2024: केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आज (12 मार्च) कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में जंगल-जतरा 2024 का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर बस्तर संभाग की 216 प्राथमिक वनोपज समितियों और 2 हजार संयुक्त वन प्रबंधन समितियों से जुड़े लगभग एक लाख आदिवासी जंगल-जतरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री मुंडा और मुख्यमंत्री साय वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि और सामग्री का वितरण करेंगे। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में आज किसानों को जारी होगी अंतर की राशि, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और MP के CM होंगे शामिल

’जंगल जतरा 2024’ कार्यक्रम में वनमंत्री केदार कश्यप के साथ ही कांकेर सांसद मोहन मंडावी, बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक किरण सिंह देव, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी, नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी, कवासी लखमा, विक्रम मंडावी, लखेश्वर बघेल, सावित्री मंडावी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जंगल-जतरा कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के 9 गांव का खसरा वितरित किए जाने के साथ ही वन समितियों को लाभांश राशि और बीमा राशि का वितरण भी किया जाएगा। बस्तर संभाग में 52 वन धन विकास केंद्र और 317 हाट बाजार केंद्र संचालित है, जिससे 1180 संग्रहण ग्राम जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- Bharat Shakti Exercise: पोखरण में तीनों सेनाएं संयुक्त रूप से करेंगी ‘भारत शक्ति’ अभ्यास, PM मोदी भी होंगे शामिल

वन अधिकार अधिनियम के तहत लगभग 1562 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार वितरित कर 8 लाख 23 हजार 910 हेक्टेयर वन क्षेत्र के उपभोग का अधिकार दिया गया है। बस्तर संभाग के कुल 130 वन प्रबंधन समितियों को लगभग 22 करोड़ 88 लाख रूपए की राशि लाभांश के रूप में प्रदाय की जाएगी। प्रदेश में बैगा, विहोर, कमार और पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के कुल 49200 परिवार निवासरत है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत इनके कल्याण और विकास में तेजी लाने के लिए नवीन 09 केंद्रों समेत नारायणपुर में 02 वन धन विकास केंद्र की स्वीकृति दी गई है। (Jungle Jatra 2024)

Related Articles

Back to top button