Chhattisgarh : बिलासपुर जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, पढ़ें पूरी खबर

Dr Pooja Chaurasia Suicide: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है। उनका शव मायके में फांसी से लटका मिला, जिसकी जानकारी मिलते हुए डॉक्टर पति और उसके दोस्त ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। मूल रूप से कोरबा के कटघोरा की रहने वाली डॉक्टर पूजा चौरसिया (उम्र 31 साल) सरकंडा के अशोक नगर में अपने पति अनिकत कौशिक (उम्र 35 साल) के साथ रहती थीं। अनिकेत ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह ड्यूटी पर चला गया था। इस दौरान पूजा बापजी कॉलोनी स्थित अपने मायके जाने के लिए निकल गई। अनिकेत ने बताया कि रात तक पूजा घर नहीं लौटी तो अगले दिन सुबह वह अपने दोस्त डॉक्टर सूरज पांडेय के साथ ससुराल पहुंचा।

यह भी पढ़ें:- आज कोंडागांव दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, आदिवासियों को बड़ी सौगात देंगे केंद्रीय कृषि मंत्री मुंडा

डॉक्टर अनिकत कौशिक के मुताबिक कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो पूजा फंदे पर लटक रही थी। इस पर उन्होंने पूजा को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अनिकेत भी जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। वहीं पूजा से 2018 में उनकी दोस्ती हुई। इसके बाद अगले साल 2019 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। बाद में घरवालों की मर्जी से हिंदू रीति-रिवाज से भी उनकी शादी हुई। शादी के बाद पति-पत्नी अशोक नगर में रहते लगे। पूजा की मां स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उनका भाई अमेरिका में रहता है। इसलिए माता-पिता उनसे मिलने अमेरिका गए हैं। पुलिस ने मायके वालों को इस घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। (Dr Pooja Chaurasia Suicide)

आत्महत्या को लेकर उठ रहे कई सवाल

पूजा के माता और पिता मंगलवार को लौटेंगे। अनिकेत के पिता डॉ. अशोक कौशिक भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ हैं। वहीं डॉक्टर की सुसाइड पर कई सवाल उठ रहे हैं। सवाल ये हैं कि अगर पूजा का शव कमरे में फंदे पर लटक रहा था तो पति और दोस्त ने पुलिस को जानकारी दिए बिना दरवाजा क्यों तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को बताए बिना शव को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में क्यों पहुंचाया। पूजा को आत्महत्या जैसा घातक कदम क्यों उठाना पड़ा। ऐसी क्या परिस्थितियां बनी जिसके लिए उसे अपनी जान देगी पड़ी। बता दें कि पुलिस ने अभी तक पूजा के कमरे की तलाशी नहीं ली है। इससे पहले ही पति और दोस्त वहां पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि मायकेवालों के आने और उनसे पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। (Dr Pooja Chaurasia Suicide)

Related Articles

Back to top button