PM मोदी ने किया वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना का लोकार्पण, राज्यपाल हरिचंदन और CM साय हुए शामिल

One Station One Product: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्रालय अंतर्गत देश के अलग-अलग राज्यों में 85 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत की लगभग 5900 से अधिक रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजना की आधारशिला रखी और इसे राष्ट्र को समर्पित किया। PM मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, CM भूपेंद्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल मौजूद रहे। वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम से लगभग 670 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से लोग जुड़े।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में आज किसानों को जारी होगी अंतर की राशि, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और MP के CM होंगे शामिल
PM मोदी ने अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कालाबुरागी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो-दिल्ली (निजामुद्दीन) पर चलने वाली ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल एवं भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ ओएसओपी योजना का लोकार्पण किया गया। (One Station One Product)
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/Gzq6Chf505
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024
PM नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए हो रहे नव निर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है। नई योजनाएं शुरू हो रही है। अगर मैं साल 2024 की ही बात करूं तो इन करीब 75 दिन में 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। अकेले पिछले 10-12 दिन में ही 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनमें से 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स देश को मिले हैं। (One Station One Product)
LIVE:विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण एवं ट्रेनों का शुभारभ https://t.co/vZjEpHQrxq
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 12, 2024
उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है, यहां बहुत बड़ी संख्या में युवा यहां रहते हैं। मैं खासतौर से मेरे युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि आज जो लोकार्पण हुआ है वो आपके वर्तमान के लिए है, और आज जो शिलान्यास हुआ है वो आपके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी लेकर आया है। 2014 से पहले देश में नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्य ऐसे थे जहां की राजधानी हमारे देश के रेलवे से नहीं जुड़ी थी। 2014 में देश में 10 हजार से ज्यादा मानव-रहित रेलवे फाटक थे, वहां लगातार एक्सीडेंट होते थे। 2014 में सिर्फ 35% रेल लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था। रेल लाइनों का दोहरीकरण पहले की सरकारों की प्राथमिकता में ही नहीं था। (One Station One Product)
#WATCH अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "… मैं देश को यह गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा काया कल्प होते देखेंगे कि आपने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी… 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है।" pic.twitter.com/Cp3099RMBH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024
PM मोदी ने कहा कि रेलवे का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। हमने 10 सालों में औसत रेल बजट को 2014 से पहले की तुलना में 6 गुना ज्यादा बढ़ाया है। मैं आज देश को गारंटी दे रहा हूं कि अगले 5 साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आज का ये दिन इसी इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है। वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क अब देश के 250 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका है। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार वंदे भारत ट्रेनों का रूट भी लगातार बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि मैं देश को यह गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा काया कल्प होते देखेंगे कि आपने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है। (One Station One Product)



